×

मेरठ की कान्हा गोशाला में लापरवाही पर सीएम योगी सख्त, FIR, निगरानी के लिए लगे CCTV

23 Jul, 2025 12:37 PM

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की कान्हा उपवन गोशाला में सामने आई गंभीर लापरवाही के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

FasalKranti
Journalist Fiza, समाचार, [23 Jul, 2025 12:37 PM]
138

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की कान्हा उपवन गोशाला में सामने आई गंभीर लापरवाही के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर गोशाला में गोवंशों की दयनीय स्थिति का वीडियो वायरल होने के बाद, नगर निगम ने दो आउटसोर्सिंग फर्मों—जैन कंप्यूटर्स और शिवम इंटरप्राइजेज—के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, 1960 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके साथ ही पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वायरल वीडियो से खुली पोल

12 जुलाई को वायरल हुए वीडियो में गोशाला के अंदर गायों की बदहाली साफ नजर आ रही थी। इसके बाद सहायक नगर आयुक्त शरद पाल के नेतृत्व में जांच टीम ने गोशाला का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि चारा और पानी मौजूद होने के बावजूद गोवंशों को समय पर नहीं दिया जा रहा था। कर्मचारियों की भारी अनुपस्थिति भी सामने आई।

अफसरों पर गिरी गाज, कई सस्पेंड

नगर निगम ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हरपाल सिंह, केयरटेकर और लिपिक विकास शर्मा को निलंबित कर दिया है। FIR भी दर्ज की गई है। सहायक नगर आयुक्त शरद पाल से गोशाला का प्रभार हटाकर अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुधार के लिए उठाए जा रहे कदम

  • 12 सीसीटीवी कैमरे गोशाला परिसर में लगाए गए हैं, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

  • फेस रिकग्निशन सिस्टम से अब कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।

  • जिन शेडों में फर्श नहीं थे, वहां अब निर्माण शुरू कर दिया गया है।

  • गोशाला के विस्तार के लिए 15,000 वर्ग मीटर भूमि चिन्हित की गई है।

  • दो शिफ्टों में 50 नए कर्मचारी और 6 होमगार्ड तैनात किए गए हैं।

  • ट्रॉमा सेंटर में बीमार और घायल गोवंशों के लिए तत्काल उपचार की व्यवस्था की गई है।

प्रदेश सरकार का सख्त संदेश

प्रदेश सरकार ने साफ कर दिया है कि गोशालाओं की देखरेख में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोवंशों के कल्याण हेतु सभी आवश्यक सुधार लागू कर दिए हैं। इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।

Tags : CM Yogi | CCTV | UPNews | Meerut's Kanha Gaushala | CCTV installed

Related News

पराली जलाने के मामले बढ़े, UP और MP में ज्यादा असर

आधुनिक खेती, टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फार्मिंग को बढ़ावा

महाराष्ट्र में किसानों के लिए बिजली सुधार योजना

मंडियों में गेहूं खरीद में तेजी आई

पंजाब सरकार ने किसानों के लिए ₹123 करोड़ से ज्यादा का राहत पैकेज मंजूर किया

कम बारिश की घोषणा और युद्ध के असर ने भारतीय किसानों को चिंतित किया

मध्यपूर्व युद्ध के कारण भारत का उर्वरक उत्पादन एक चौथाई गिरा

महिंद्रा EPC इरिगेशन लिमिटेड ने FY26 में शानदार प्रदर्शन किया, राजस्व और मुनाफे में रिकॉर्ड वृद्धि

लुधियाना में संतुलित उर्वरक उपयोग पर राष्ट्रीय कार्यशाला, 100 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान

महाराष्ट्र में ‘इंस्पेक्टर राज’ को लेकर बढ़ी चिंता; एग्री-इनपुट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशनों ने डीलर्स के बंद के आह्वान को दिया समर्थन

ताज़ा ख़बरें

1

लुधियाना में संतुलित उर्वरक उपयोग पर राष्ट्रीय कार्यशाला, 100 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान

2

महाराष्ट्र में ‘इंस्पेक्टर राज’ को लेकर बढ़ी चिंता; एग्री-इनपुट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशनों ने डीलर्स के बंद के आह्वान को दिया समर्थन

3

बदलते मौसम में भी बंपर उत्पादन! ‘श्री आद्या’ अरारोट की नई किस्म किसानों के लिए बनेगी वरदान

4

Pomegranate Farming: सफलता में तकनीक की भूमिका

5

Amla Farming Methods (आंवला खेती के तरीके) किसानों के लिए लाभदायक एग्रीबिजनेस गाइड

6

FSSAI सख्त: आम, केला, पपीता पकाने पर जांच तेज

7

ओलावृष्टि से तबाही के बाद पंजाब सरकार का बड़ा सहारा, किसानों को 123 करोड़ का राहत पैकेज मंजूर

8

Jal Sanrakshan: भविष्य बचाने का सबसे बड़ा समाधान

9

Dasheri Mango की स्मार्ट खेती डिजिटल एग्रीकल्चर से बढ़ाएं मुनाफा

10

खरीफ से पहले सरकार का बड़ा ऐलान: महंगा खरीद रही खाद, लेकिन किसानों को मिलेगी सस्ती—नहीं बढ़ेंगे दाम!