×

यूपी के दुग्ध उद्योग में ऐतिहासिक बदलाव: NDDB को सौंपी गई डेयरी यूनिट्स, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

25 Jun, 2025 04:44 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में राज्य सरकार और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

FasalKranti
Fiza, समाचार, [25 Jun, 2025 04:44 PM]
324

उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती और किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में राज्य सरकार और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

इस MoU के तहत अब कानपुर, गोरखपुर और कन्नौज की तीन प्रमुख डेयरी इकाइयों के साथ अम्बेडकरनगर की पशु आहार निर्माणशाला का संचालन NDDB के जिम्मे होगा। इससे उत्तर प्रदेश के दुग्ध उद्योग में तकनीकी दक्षता, पारदर्शिता और व्यावसायिकता के नए मानक स्थापित होंगे।

क्या बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ?

मुख्यमंत्री योगी ने इस अवसर पर कहा, “उत्तर प्रदेश का दुग्ध क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनेगा। यह साझेदारी न केवल किसानों को लाभ देगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराएगी — वो भी बिना किसी अतिरिक्त सरकारी खर्च के।”

किन इकाइयों को मिला नया जीवन?

प्लांट लागत (₹ करोड़) क्षमता
कानपुर डेयरी प्लांट 160.84 4 लाख लीटर प्रतिदिन
गोरखपुर डेयरी 61.80 1 लाख लीटर प्रतिदिन
कन्नौज डेयरी 88.05 1 लाख लीटर प्रतिदिन
अम्बेडकरनगर पशु आहार संयंत्र 18.44 100 मीट्रिक टन प्रतिदिन

इन सभी इकाइयों का निर्माण पहले ही हो चुका था, लेकिन संचालन की कमी के कारण ये पूरी क्षमता से कार्य नहीं कर पा रही थीं। अब NDDB इन्हें एक लाभकारी और टिकाऊ मॉडल के रूप में विकसित करेगा।

महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

सीएम योगी ने झांसी, आगरा और गोरखपुर जैसे जिलों में महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि डेयरी सेक्टर अब महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का बड़ा केंद्र बनेगा।

किसानों को क्या होंगे फायदे?

  • दूध का समय पर और बेहतर दाम पर भुगतान

  • स्थायी विपणन व्यवस्था

  • सहकारी समितियों की मजबूत भागीदारी

  • संसाधनों का वैज्ञानिक उपयोग

  • राजस्व साझेदारी, कोई अतिरिक्त खर्च नहीं

  • दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार

NDDB चेयरमैन का बड़ा भरोसा

NDDB के चेयरमैन मीनेश शाह ने कहा कि इन यूनिट्स को राज्य के मॉडल प्लांट्स के रूप में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व और सहयोग से वर्ल्ड डेयरी समिट 2022 जैसे आयोजन सफल हुए और अब यह नई साझेदारी प्रदेश को डेयरी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।"

यूपी को मिलेगा वैश्विक मंच

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की पशुधन संपदा और दुग्ध उत्पादन क्षमता को योजनाबद्ध और वैज्ञानिक तरीके से विकसित किया गया तो राज्य देश का नहीं बल्कि दुनिया का भी अग्रणी दुग्ध उत्पादक बन सकता है। NDDB के साथ यह समझौता उसी दिशा में उठाया गया एक दूरदर्शी और व्यावहारिक कदम है।

Tags : milk industry | industry of UP | Dairy units handed | NDDB | farmers |

Related News

याउंडे में संपन्न हुआ WTO का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन, कई अहम मुद्दों पर सहमति अधूरी

धनिया (dhaniya) coriander Full Guide 2026: बुवाई से मुनाफे तक

सफेद पहाड़ बना सैलानियों का आकर्षण, लेकिन किसानों के लिए बना मुसीबत का पहाड़

साणंद में Kaynes Semicon प्लांट का शुभारंभ, भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा को नई रफ्तार

शोध में उत्कृष्टता: छात्रा को ‘बेस्ट एम.एससी थीसिस अवॉर्ड’ से मिला सम्मान

Agriculture Subsidy: किसानों की आय और विकास को बढ़ावा

Shivraj Singh Chouhan ने दी मंजूरी: मणिपुर में खुलेंगे नए KVK सेंटर

Shivraj Singh Chouhan ने दी मंजूरी: मणिपुर में खुलेंगे नए KVK सेंटर

ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: 6 राज्यों को 1,500 करोड़ से अधिक का केंद्रीय अनुदान

तरबूज की खेती से कम समय में बड़ा मुनाफा, जानिए पूरी खेती की स्मार्ट तकनीक

ताज़ा ख़बरें

1

ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: 6 राज्यों को 1,500 करोड़ से अधिक का केंद्रीय अनुदान

2

तरबूज की खेती से कम समय में बड़ा मुनाफा, जानिए पूरी खेती की स्मार्ट तकनीक

3

खरबूजा की खेती: किसानों के लिए लाभदायक फसल

4

कुवैत से 20 भारतीयों के शव कोच्चि पहुंचे, मिडिल ईस्ट संघर्ष की मार, जानें क्या है मामला

5

मूंग की खेती: कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाली फसल, किसान अपनाएं ये टिप्स

6

Oman में ganne ki kheti (Sugarcane Farming) की कटाई शुरू, उत्पादन बढ़ेगा (2026)

7

Amla juice इतिहास, आंवला खेती की उन्नत तकनीक और सरकारी योजनाएं पूरी जानकारी

8

डिजिटल पंचायतों की ओर बड़ा कदम: ई-ग्रामस्वराज से 3 लाख करोड़ से ज्यादा भुगतान, ‘सभासार’ अब 23 भाषाओं में

9

Mushroom Farming: उच्च लाभ वाला कृषि व्यवसाय अवसर

10

MSP पर दलहन-तिलहन की रिकॉर्ड खरीद को मंजूरी, किसानों को मिलेगा बड़ा आर्थिक सहारा