×

बेसहारा पशुओं को सहारा देने का काम कर रही भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद

25 Oct, 2021 06:36 PM

बिहार के गया जिले के बेसहारा पशुओं को सहारा देने का काम भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद कर रही है। संगठन का लक्ष्य घर-घर गाय पालन और गोशाला का निर्माण करना है, जिससे गोरक्षा किया जा सके।

FasalKranti
समाचार, [25 Oct, 2021 06:36 PM]

बिहार के गया जिले के बेसहारा पशुओं को सहारा देने का काम भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद कर रही है। संगठन का लक्ष्य घर-घर गाय पालन और गोशाला का निर्माण करना है, जिससे गोरक्षा किया जा सके। उक्त बातें रविवार को विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मंत्नी सह भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्नी खेमचंद शर्मा ने पंजाबी धर्मशाला में प्रेसवार्ता में कही। 

उन्होंने कहा कि गोरक्षा को लेकर उत्तर व दक्षिण बिहार का प्रांतीय प्रशिक्षण गया में सम्पन्न हुआ है। इसमें गोरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद 1962 से गोरक्षा का काम कर रही है। सड़क पर विचरण करने वाले बेसहारा पशु जो कचरा खाकर पेट भर रहे हैं, उनके लिए संगठन चारा और पानी की व्यवस्था कर रही है। उन्होंने कहा कि गो हत्या बंद होनी चाहिए। सरकार को गोहत्या को लेकर कानून बनाकर पालन करने की जरूरत है। तभी देश में गोहत्या बंद होगा। कानून बनाने को लेकर संगठन आंदोलन करेगी। क्योंकि देशी गाय पालन करने से कई फायदा है। रसायनिक उर्वरक खेतों में डालने से बंजर हो रहा है। जबकि गाय का गोबर खेतों में डालने से उपज दुगनी के साथ किसानों की आय बढ़ सकती है। 

देश में स्वास्थ्य बड़ी समस्या बनती जा रही है। स्वास्थ्य रहने के एक ही उपाय है कि गोमूत्न का सेवन करें। इससे कैंसर जैसा बीमारी भी ठीक हो सकती है। उन्होंने कहा कि देश में गोष्टमी के दिन 15 सौ केंद्रों पर गो-रक्षा को लेकर प्रशिक्षण देने की कार्ययोजना तैयार की गई है। सभी केंद्रों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। गोबर से खेती करने पर बल दिया जाएगा। संगठन का एक ही उद्देश्य है गाय को बचाना।

Tags :

Related News

No results found

ताज़ा ख़बरें

1

ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: 6 राज्यों को 1,500 करोड़ से अधिक का केंद्रीय अनुदान

2

तरबूज की खेती से कम समय में बड़ा मुनाफा, जानिए पूरी खेती की स्मार्ट तकनीक

3

खरबूजा की खेती: किसानों के लिए लाभदायक फसल

4

कुवैत से 20 भारतीयों के शव कोच्चि पहुंचे, मिडिल ईस्ट संघर्ष की मार, जानें क्या है मामला

5

मूंग की खेती: कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाली फसल, किसान अपनाएं ये टिप्स

6

Oman में ganne ki kheti (Sugarcane Farming) की कटाई शुरू, उत्पादन बढ़ेगा (2026)

7

Amla juice इतिहास, आंवला खेती की उन्नत तकनीक और सरकारी योजनाएं पूरी जानकारी

8

डिजिटल पंचायतों की ओर बड़ा कदम: ई-ग्रामस्वराज से 3 लाख करोड़ से ज्यादा भुगतान, ‘सभासार’ अब 23 भाषाओं में

9

Mushroom Farming: उच्च लाभ वाला कृषि व्यवसाय अवसर

10

MSP पर दलहन-तिलहन की रिकॉर्ड खरीद को मंजूरी, किसानों को मिलेगा बड़ा आर्थिक सहारा