×

बिहार में घर तक पहुंचेगा जमीन का नक्शा

09 Jun, 2025 10:54 AM

बिहार के दूर-दराज के इलाके के रैयत अब घर बैठे अपने मौजे का नक्शा मंगा सकते हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। भू-अभिलेख निदेशक जय सिंह ने 

FasalKranti
समाचार, [09 Jun, 2025 10:54 AM]

बिहार के दूर-दराज के इलाके के रैयत अब घर बैठे अपने मौजे का नक्शा मंगा सकते हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। भू-अभिलेख निदेशक जय सिंह ने कहा कि इसी महीने नक्शे की होम डिलीवरी शुरू हो जाएगी। तैयारियों का मुआयना करने के लिए वे गुलजारबाग स्थित सर्वे कार्यालय गए थे। उन्होंने कहा कि इसके लिए डाक विभाग और बैंकों से करार हो गया है। सिक्योरिटी आडिट भी हो चुकी है। भुगतान पेमेंट गेटवे के जरिए किया जाएगा। सभी प्रमुख बैंक इससे जुड़ गए हैं और बैंक अलग से चार्ज नहीं लेगा। 

स्पीड पोस्ट के जरिए नक्शे की डिलीवरी होगी। डाक विभाग ने पांच लाख बार कोड का आवंटन किया है। नक्शा भेजने के लिए कंटेनर बनाए गए हैं। इन पर बार कोड दर्ज रहेगा। उन्होंने बताया कि नक्शे की होम डिलीवरी करने वाला बिहार देश का पहला राज्य होगा। 

आपको क्या करना होगा: सबसे पहले भू-अभिलेख और परिमाप निदेशालय की वेबसाइट  https://dlrs.bihar.gov.in/ पर जाकर डोर स्टेप डिलीवरी सिस्टम पर क्लिक करना है। इसमें जिला, राजस्व थाना एवं मौजा चुनने का विकल्प आएगा। संबंधित सेलेक्शन के अनुरूप उस गांव का नक्शा एक या एक से अधिक शीट में दिखाई देगी। 

एक बार में अधिकतम पांच शीट सेलेक्ट किया जा सकता है। शुल्क शीट, संख्या और वजन के मुताबिक निर्धारित है। वह साइट पर दिख जाएगा। पेमेंट गेटवे में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं यूपीआइ से भुगतान की सुविधा दी गई है। अधिकतम पांच नक्शा रखने की क्षमता वाले एक कंटेनर की कीमत 35 रुपये तय है। तीन नक्शा समेत कंटेनर का डाक शुल्क सौ रुपये निर्धारित किया गया है। तीन से ज्यादा नक्शे का डाक शुल्क डेढ़ सौ रुपये है। बिहार सर्वेक्षण कार्यालय, गुलजारबाग द्वारा कंटेनर की खरीद भी की जा चुकी है।

भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय द्वारा शाहाबाद के चार जिलों को छोड़ कर बिहार के 34 जिलों के सदर अंचलों में प्लाटर लगाया गया है। इन प्लाटरों के जरिये दस साइज के बड़े पन्नों पर गांव का नक्शा प्रिंट किया जाता है। गुलजारबाग, सर्वेक्षण कार्यालय में पूरे सूबे का नक्शा मिलता है।

Tags :

Related News

No results found

ताज़ा ख़बरें

1

UPL की ब्राज़ील कंपनी सेरा बोनिता की संपत्ति बेचेगी

2

11 वर्षों में पांच गुना बजट वृद्धि से भारत का कृषि क्षेत्र बदल गया: सरकार

3

साउथ इंडिया के सुपरस्टार धनुष का नया अवतार दिखाएगी फिल्म तेरे इश्क़ में

4

जेनेलिया देशमुख का हर अभिनय स्वाभाविक, वास्तविक और प्रभावी है-आमिर खान

5

कॉइनस्विच ने क्रिप्टो ऑपशन्स को सबसे कम शुल्क पर लॉन्च करके डेरिवेटिव ट्रेडिंग में नया मानक स्थापित किया

6

कपिल देव ने टी20 मुंबई लीग 2025 के लिए सोबो मुंबई फाल्कन्स के ब्रांड एंबेसडर के रूप में जर्सी लॉन्च की

7

नारायण सेवा संस्थान मुंबई में 419 दिव्यांगों को लगायेगा निःशुल्क कृत्रिम हाथ-पैर

8

विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025: भारत के किसानों के लिए एक नई दिशा

9

स्टार गोल्ड पर 8 जून को रात 8 बजे होगा ‘डाकू महाराज’ का टीवी प्रीमियर

10

पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की मिसाल पेश करता है "बी गॉस"-अजय देवगन