×

केंद्रीय कृषि मंत्री ने गुजरात में मूंगफली किसानों से की मुलाकात, खेतों में किया निराई-गुड़ाई का कार्य

21 Jul, 2025 10:44 AM

केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को गुजरात के जूनागढ़ जिले के मणेकवाड़ा गांव में मूंगफली किसानों से मुलाकात की।

FasalKranti
Emren, समाचार, [21 Jul, 2025 10:44 AM]
66

केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को गुजरात के जूनागढ़ जिले के मणेकवाड़ा गांव में मूंगफली किसानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मूंगफली के खेतों का दौरा किया और किसानों के साथ बातचीत करते हुए खेती की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। खास बात यह रही कि मंत्री स्वयं खेत में उतरे और किसानों के साथ मिलकर मूंगफली की फसल की निराई-गुड़ाई में भी हिस्सा लिया।

किसानों के साथ बातचीत में श्री चौहान ने मूंगफली की उन्नत किस्मों, बीज की गुणवत्ता, उपयोग में लाए जा रहे उर्वरकों और उत्पादन तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। किसानों ने उन्हें मौसम से जुड़ी चुनौतियों, बाजार में मूंगफली के भाव और सिंचाई संबंधी समस्याओं से अवगत कराया।

मंत्री श्री चौहान ने विशेष रुचि गुजरात की प्रसिद्ध और उन्नत मूंगफली किस्म ‘गिरनार-4’ में दिखाई। उन्होंने इस किस्म की विशेषताओं, उत्पादकता और किसानों के अनुभव के बारे में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इसके साथ ही उन्होंने खेत में मौजूद ड्रोन और अन्य आधुनिक कृषि उपकरणों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने किसानों से इन उपकरणों की उपयोगिता और प्रभाव को लेकर फीडबैक लिया और उनकी प्रतिक्रिया को गंभीरता से सुना।

किसानों के प्रयासों की सराहना करते हुए श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “हमारे अन्नदाता देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में अमूल्य भूमिका निभाते हैं। सरकार हर स्तर पर किसानों के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”

यह दौरा न केवल किसानों के साथ सरकार के जुड़ाव को दर्शाता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि केंद्र सरकार आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कृषि क्षेत्र को सशक्त करने के लिए ठोस कदम उठा रही है।

Tags : Agriculture News | Farming News | Natural Farming

Related News

Gehu Ki Kheti: आधुनिक तकनीक से बढ़ाएं मुनाफा

गाँव में 10,000 रुपये में शुरू होने वाले छोटे-छोटे व्यवसाय: ग्रामीण रोज़गार का मजबूत रास्ता

सूखे में भी सोना उगा रहे किसान! नई तकनीकों से प्रति एकड़ ₹6000 तक बढ़ी आय—कृषि मंत्री का दावा

छीपाबड़ौद मंडी 12,870 कट्टी आवक, Dhaniya में तेजी

Tamatar Ki Kheti: कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाएं

ICAR–CIFE मुंबई को नया निदेशक मिला, डॉ. नरोत्तम प्रसाद साहू ने संभाला कार्यभार

आम के बागों पर ‘रेड बैंडेड कैटरपिलर’ का कहर, 90% तक फसल बर्बाद- किसानों के लिए बड़ा अलर्ट

Chandigarh-Haryana Update: आज से Sarso खरीद के लिए गेटपास जारी होंगे

31 मार्च को गूंजेगा भारत का नया सुर

मदर डेयरी का बड़ा दांव: 65 करोड़ के निवेश से ‘सफल’ प्लांट का विस्तार, किसानों और बाजार को मिलेगा बूस्ट

ताज़ा ख़बरें

1

Chandigarh-Haryana Update: आज से Sarso खरीद के लिए गेटपास जारी होंगे

2

ऋतिक रोशन की ‘स्टॉर्म’ में पार्वती थिरुवोथु का तूफानी आगाज़

3

31 मार्च को गूंजेगा भारत का नया सुर

4

मदर डेयरी का बड़ा दांव: 65 करोड़ के निवेश से ‘सफल’ प्लांट का विस्तार, किसानों और बाजार को मिलेगा बूस्ट

5

गेहूं की फसल पर बारिश और ओले गिरने से उत्पादन अनुमान से कम

6

बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट: यूपी में बदला मौसम का मिजाज

7

यूपी में बारिश से फसलों को नुकसान, सरकार अलर्ट

8

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) हर किसान के खाते में सम्मान की राशि

9

मोटर स्पिरिट कीमतों को स्थिर रखने के फैसले का स्वागत; ई20 से आगे एथेनॉल मिश्रण बढ़ाने की मांग तेज

10

सीएसए कॉन्क्लेव में बड़ा ऐलान: कृषि और स्टार्टअप से बदलेगी गांवों की तस्वीर, हर ब्लॉक में लगेंगे मौसम उपकरण