×

हड़ताल पर बैठे 650 बिजली कर्मचारियों पर योगी सरकार का एक्शन, सेवाएं की समाप्त

18 Mar, 2023 11:36 AM

जिन 650 सेवा कर्मियों की सेवा को समाप्त किया गया है उनमें पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के 242 कर्मी, मध्यांचल वितरण निगम 110 कर्मी, पश्चिमांचल में 60 और दक्षिणांचल 38 कर्मियों पर कार्रवाई हुई है.

FasalKranti
Journalist Fiza, समाचार, [18 Mar, 2023 11:36 AM]
294

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर हड़ताल पर बिजली कर्मचारियों पर सख्त एक्शन लिया है. हड़ताल पर गए कर्मियों पर योगी सरकार ने सख्त कार्रवाई की है. 650 आउटसोर्सिंग संविदाकर्मियों की सेवा को समाप्त कर दिया गया है.

योगी सरकार का सख्त एक्शन
जिन 650 सेवा कर्मियों की सेवा को समाप्त किया गया है उनमें पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के 242 कर्मी, मध्यांचल वितरण निगम 110 कर्मी, पश्चिमांचल में 60 और दक्षिणांचल 38 कर्मियों पर कार्रवाई हुई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्युत कर्मियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अराजकता फैलाने वाले बिजली कर्मी सूचीबद्ध होंगे. बिजली फीडर बंद करने वालों पर कार्रवाई होगी.

ऊर्जा मंत्री का कर्मचारियों को संदेश
वहीं इस मामले पर उर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि अगर किसी कर्मी ने विद्युत लाइन में फॉल्ट किया तो उसको आकाश-पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे. कोर्ट का सख्त आदेश है कि विद्युत आपूर्ति बाधित न हो. उर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि संगठन के नेताओं के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है. सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी. बता दें कि बीते गुरुवार से राज्य के बिजली कर्मचारी हड़ताल पर हैं. आज कर्मचारियों की हड़ताल का तीसरा दिन है. हड़ताल से कई जिलों में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है.

कई जगहों पर बिजली संकट
जगह-जगह फीडर बंद होने से बिजली नहीं आ रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी वाटर को लेकर है, क्योंकि बिजली नहीं आने ने वाटर सप्लाई नहीं हो पा रही है. लोगों का कहना है कि सरकार जल्द से जल्द बिजली कर्मियों से बात कर इस हड़ताल को खत्म कराए. वहीं टकराव को दूर करने के लिए बिजली कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में हस्तक्षेप की मांग की.

इलाहाबाद हाईकोर्ट का एक्शन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी विभाग के कर्मचारी यूनियन नेताओं के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की. कोर्ट ने यूनियन के नेताओं के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया. साथ ही 20 मार्च को कोर्ट में पेश होने को कहा. इस बीच, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे समेत विभिन्न संगठनों के कुल 18 पदाधिकारियों को नोटिस जारी कर तत्काल हड़ताल वापस लेने को कहा.

Tags : Breaking news |

Related News

AAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा ने दिया इस्तीफा, बोले—‘पार्टी अपने मूल्यों से भटक गई’

बंगाल में लोकतंत्र का महापर्व: पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग, जनता ने दिखाया जबरदस्त उत्साह

भीषण गर्मी में रेलवे का बड़ा कदम: यात्रियों को मुफ्त पानी, प्लेटफॉर्म पर प्याऊ की खास व्यवस्था

ग्रीन उड़ान’ की ओर बड़ा कदम: ATF में सिंथेटिक ब्लेंडिंग की मंजूरी, सस्ता और साफ होगा हवाई सफर

“No PUC, No Fuel”: दिल्ली में बिना ‘हेल्थ रिपोर्ट’ गाड़ी चलाना पड़ेगा भारी, पेट्रोल पंपों पर सख्ती शुरू

उद्घाटन से ठीक पहले पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग, CDU यूनिट में उठे धुएं के गुबार से मचा हड़कंप

जशपुर की पहाड़ियों में दर्दनाक विमान हादसा, जंगल में गिरा चार्टर्ड प्लेन—आग और धुएं से दहला इलाका

स्मार्ट मीटर पर ब्रेक, उपभोक्ताओं को राहत का झटका नहीं झटका—योगी सरकार का बड़ा फैसला

बारिश से बिगड़ी फसल पर राहत: पंजाब में 70% तक खराब चमक वाला गेहूं भी MSP पर खरीदेगी सरकार

ट्रंप का ‘डबल गेम’: एक तरफ पार्टी की बात, दूसरी ओर बमबारी की चेतावनी से बढ़ा तनाव

ताज़ा ख़बरें

1

महाराष्ट्र के एग्री इनपुट डीलरों ने 27 अप्रैल को हड़ताल का आह्वान किया

2

मजबूत एल नीनो के अनुमान से ईरान युद्ध के चलते दुनिया भर की फसलों को लेकर चिंता

3

नियमों में ढील के बाद गेहूं की खरीद में तेजी आई

4

एग्रीकल्चर ट्रेड में भारत को मात देना मुश्किल: USTR

5

AAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा ने दिया इस्तीफा, बोले—‘पार्टी अपने मूल्यों से भटक गई’

6

भारत के राइस सेक्टर में बड़ा कदम: Amazon खरीदेगा लो-मीथेन कार्बन क्रेडिट

7

बलरामपुर चीनी मिल्स का बड़ा विस्तार प्लान: ₹450 करोड़ फंड जुटाने और नए ग्रीन प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

8

महिंद्रा एंड महिंद्रा का नवाचार में बड़ा उछाल, एक दशक में पेटेंट पोर्टफोलियो 20 गुना बढ़ा

9

लखनऊ में उत्तर क्षेत्र कृषि सम्मेलन आयोजित, क्षेत्रीय रणनीति, तकनीक और किसान-केंद्रित नीतियों पर जोर

10

लखनऊ में कृषि का नया रोडमैप: छोटे किसानों, विविधीकरण और आत्मनिर्भरता पर केंद्र का बड़ा फोकस