We are committed to provide high quality agricultural products to the farmers: Kranti Deepak Sharma
हम किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धः क्रांति दीपक शर्मा
07 Jun, 2021 07:05 PM
कृषि मशीनरी को खेती की रीढ़ की हड्डी माना जाता है। कृषि यन्त्रीकरण से खेती
में एक नयी क्रांति की शुरुआत हुई है जिससे किसानों का समय एवं लागत कम होने के साथ
ही कृषि उत्पादन में भी बढ़ोत्तरी हुई है। देश में बड़े किसानों से लेकर छोटे किसानो
तक सभी कृषि यंत्रों का इस्तेमाल करते हैं।
FasalKranti
समाचार, [07 Jun, 2021 07:05 PM]
कृषि मशीनरी को खेती
की रीढ़ की हड्डी माना जाता है। कृषि यन्त्रीकरण से खेती में एक नयी क्रांति की शुरुआत
हुई है जिससे किसानों का समय एवं लागत कम होने के साथ ही कृषि उत्पादन में भी बढ़ोत्तरी
हुई है। देश में बड़े किसानों से लेकर छोटे किसानो तक सभी कृषि यंत्रों का इस्तेमाल
करते हैं। कृषि यन्त्रीकरण को बढ़ावा मिलने के बाद से खेती करने के तरीकों में बहुत
से बदलाव हुए हैं। किसानों की मांग के अनुरूप ही कृषि यंत्र निर्माता कंपनी किसानों
उच्च गुणवत्ता वाले कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। ऐसी
ही कंपनी है सिट्ज़ टेक्नोलॉजीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जिसके सीईओ दीपक क्रांति शर्मा
से फसल क्रांति ने बातचीत की किस तरीके से यह कंपनी किसानों अपनी सेवाए प्रदान कर रही
हैं। पेश है बातचीत के मुख्य अंश।
इस कंपनी के विषय में
कुछ बतायें?
सिट्ज़ देश की जानी
मानी कृषि यंत्र निर्माता कंपनी है। कई दशकों से यह कंपनी देश के किसानों की सेवा कर
रही है। यह आईएसओ सर्टिफाइड कंपनी है। हमारा मुख्यालय हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित
है। किसानों की जरूरत के अनुरूप हम अत्याधुनिक कृषि यंत्र किसानों को उपलब्ध करा रहे
हैं। सिट्ज़ टेक्नोलॉजीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने किसानों के मध्य अपनी एक अलग पहचान
बनाई है।
कंपनी कौन-कौन से कृषि
यंत्र किसानों को उपलब्ध करा रही है?
सिट्ज़ टेक्नोलॉजीज
इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का अपना ब्रांड नाम “सॉयलटेक है। इसी ब्रांड नाम के साथ हम
अपने सभी कृषि यंत्र मार्केट में बेचते हैं। हमने सॉयलटेक रोटावेटर के साथ शुरुआत की
थी। यह रोटावेटर किसानों में इस प्रकार से लोकप्रिय हुआ कि हमने किसानों की मांग पर
अन्य कृषि यंत्र जैसे डिस्क हैरो, एमबी पलाऊ, मिनी कल्टीवेटर, जैसे अत्याधुनिक कृषि
यंत्रों का निर्माण कर रहे हैं। यह सभी उत्पाद अत्याधुनिक तकनीक से लैस है।
कंपनी के मार्किट के
विषय में बतायें?
सिट्ज़ टेक्नोलॉजीज
इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बहुत ही थोड़े समय में किसानों की लोकप्रिय कंपनी बन गई है
ऐसे में बहुत तेजी के साथ अपना मार्केटिंग नेटवर्क बढ़ा रहे हैं। मौजूदा समय में हम
उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में हमारा
मार्केटिंग नेटवर्क है। इसके अलावा हम नेपाल में भी अपने उत्पाद उपलब्ध करा रहे हैं।
पूरे देश में हम अपने कृषि यंत्र किसानों को उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। देशभर
में हमारा एक बड़ा डीलर नेटवर्क है।
सॉयलटेक ब्रांड के
कृषि यंत्र गुणवत्ता के मामले में कहा टिकते हैं?
यदि गुणवत्ता के उत्पादों
की बात करें तो हमारे सभी कृषि यन्त्र अत्याधुनिक तकनीक और गुणवत्ता से लैस है। हमारे
कृषि यंत्र कई अनुसन्धान से गुजरने के बाद मार्केट में उतारे जाते हैं। इनमे उच्च गुणवत्ता
वाला मैटेरियल लगाया जाता है। उदहारण के तौर पर हम जापानी तकनीक वाले मजबूत ब्लेड का
प्रयोग अपने कृषि यंत्रों में करते हैं। इसके अलावा अलावा उत्पादों की गुणवत्ता को
बेहतर तरीके से परखने के लिए कई तरह के परिक्षण से होकर भी गुजरना पड़ता है। हमारे उत्पादों
की गुणवत्ता ही हमारी पहचान है। इसके अलावा हम अपने ग्राहकों को समय पर सर्विस सुविधा
और स्पेयर पाट्र्स भी उपलब्ध कराते हैं।
कंपनी की नयी उत्पाद
इकाई के विषय में कुछ बताएं?
हाल ही में कंपनी ने
फरीदाबाद में ही अपने नए कृषि यंत्र उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया है। सॉयलटेक ब्रांड
के कृषि यंत्रों की तेजी से बढती मांग को देखते हुए सिट्ज़ टेक्नोलॉजीज इंडिया प्राइवेट
लिमिटेड ने अपनी नई कृषि यंत्र निर्माण इकाई की शुरुआत की है। इस निर्माण इकाई में
सभी कृषि यंत्रों का निर्माण किया जाएगा। किसानों को कृषि यंत्रों की पूरी रेंज उपलब्ध
कराएंगे। इस नयी निर्माण इकाई की कार्यक्षमता 30,000 कृषि यन्त्र प्रतिवर्ष निर्माण
करने की है। सिट्ज़ टेक्नोलॉजीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की 5 निर्माण इकाइयां हैं।
किसानों को क्या कहना
चाहेंगे?
किसानों को मैं सबसे
पहले धन्यवाद कहना चाहूंगा कि उन्होंने सॉयलटेक को इतना प्यार दिया और इसको एक लोकप्रिय
ब्रांड बनाया। हम हमेशा किसानों के विष्वास और उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। मेरा किसानों
से मै यही कहूँगा कि वो अच्छे और टिकाऊ उत्पाद ही ख़रीदे।
Tags :
Related News
No results found
ताज़ा ख़बरें
1
ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: 6 राज्यों को 1,500 करोड़ से अधिक का केंद्रीय अनुदान
2
तरबूज की खेती से कम समय में बड़ा मुनाफा, जानिए पूरी खेती की स्मार्ट तकनीक
3
खरबूजा की खेती: किसानों के लिए लाभदायक फसल
4
कुवैत से 20 भारतीयों के शव कोच्चि पहुंचे, मिडिल ईस्ट संघर्ष की मार, जानें क्या है मामला
5
मूंग की खेती: कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाली फसल, किसान अपनाएं ये टिप्स
6
Oman में ganne ki kheti (Sugarcane Farming) की कटाई शुरू, उत्पादन बढ़ेगा (2026)
7
Amla juice इतिहास, आंवला खेती की उन्नत तकनीक और सरकारी योजनाएं पूरी जानकारी
8
डिजिटल पंचायतों की ओर बड़ा कदम: ई-ग्रामस्वराज से 3 लाख करोड़ से ज्यादा भुगतान, ‘सभासार’ अब 23 भाषाओं में
9
Mushroom Farming: उच्च लाभ वाला कृषि व्यवसाय अवसर
10
MSP पर दलहन-तिलहन की रिकॉर्ड खरीद को मंजूरी, किसानों को मिलेगा बड़ा आर्थिक सहारा
ताज़ा ख़बरें
1
ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: 6 राज्यों को 1,500 करोड़ से अधिक का केंद्रीय अनुदान
2
तरबूज की खेती से कम समय में बड़ा मुनाफा, जानिए पूरी खेती की स्मार्ट तकनीक
3
खरबूजा की खेती: किसानों के लिए लाभदायक फसल
4
कुवैत से 20 भारतीयों के शव कोच्चि पहुंचे, मिडिल ईस्ट संघर्ष की मार, जानें क्या है मामला
5
मूंग की खेती: कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाली फसल, किसान अपनाएं ये टिप्स
6
Oman में ganne ki kheti (Sugarcane Farming) की कटाई शुरू, उत्पादन बढ़ेगा (2026)
7
Amla juice इतिहास, आंवला खेती की उन्नत तकनीक और सरकारी योजनाएं पूरी जानकारी
8
डिजिटल पंचायतों की ओर बड़ा कदम: ई-ग्रामस्वराज से 3 लाख करोड़ से ज्यादा भुगतान, ‘सभासार’ अब 23 भाषाओं में
9
Mushroom Farming: उच्च लाभ वाला कृषि व्यवसाय अवसर
10
MSP पर दलहन-तिलहन की रिकॉर्ड खरीद को मंजूरी, किसानों को मिलेगा बड़ा आर्थिक सहारा