×

पाकिस्तान में मचा बवाल, इमरान खान के घर में घुसी पुलिस

18 Mar, 2023 03:37 PM

PAK: आरोपी इमरान खान पर संकट के बादल अब भी बरकरार हैं. वे आज इस्लामाबाद कोर्ट में पेश होने के लिए जा रहे थे, लेकिन उनके काफिले को कोर्ट जाने से पहले इस्लामाबाद टोल प्लाजा पर ही रोक दिया गया.

FasalKranti
Journalist Fiza, समाचार, [18 Mar, 2023 03:37 PM]
245

तोशाखाना मामले में आरोपी इमरान खान पर संकट के बादल अब भी बरकरार हैं. वे आज इस्लामाबाद कोर्ट में पेश होने के लिए जा रहे थे, लेकिन उनके काफिले को कोर्ट जाने से पहले इस्लामाबाद टोल प्लाजा पर ही रोक दिया गया है. वहीं जब इमरान खान इस्लामाबाद के लिए निकल आए तो उनके लाहौर स्थित घर पर पुलिस पहुंची. इस दौरान पुलिस और पीटीआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई.

इस्लामाबाद जाते हुए इमरान खान ने एक वीडियो भी जारी किया. इस वीडियो में इमरान खान कह रहे हैं कि मेरे इस्लामाबाद पहुंचने पर वे मुझे गिरफ्तार कर लेंगे. इमरान ने कहा कि मेरी गिरफ्तारी 'लंदन प्लान' का हिस्सा है. मेरी गिरफ्तारी नवाज शरीफ के कहने पर हो रही है.

'लंदन प्लान के तहत होगी गिरफ्तारी'

उन्होंने कहा, मैं पहले भी इस्लामाबाद की अदालत में पेश होने जा रहा था. इमरान ने कहा, पंजाब पुलिस ने जमान पार्क में मेरे घर पर हमला किया, जहां बुशरा बेगम अकेली हैं. ये किस कानून के तहत कर रहे हैं? यह लंदन योजना का हिस्सा है, जहां भगोड़े नवाज शरीफ को एक नियुक्ति पर सहमत होने के एवज में सत्ता में लाने की प्रतिबद्धता जताई गई थी.
बता दें कि पाकिस्तान में इमरान के लाहौर स्थित घर के बाहर माहौल काफी बिगड़ गया है. पुलिस की ओर से बताया गया कि इमरान के जमान पार्क के घर की छत से पुलिस पर फायरिंग की गई है. इसके जवाब में पुलिस ने वहां मौजूद PTI कार्यकर्ताओं की पिटाई की है.

दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस

PTI कार्यकर्ताओं के बिखराव के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया. बता दें कि पुलिस के इस एक्शन में इमरान के घर का दरवाजा तोड़ने के लिए बुलडोजर का भी इस्तेमाल किया गया.

क्या है तोशाखाना मामला?
गौरतलब है कि इमरान खान पर इन दिनों तोशाखाना मामले की वजह से संकट के बादल छाए हुए हैं. इमरान खान पर तोहफों में धांधली का आरोप लगा है. साल 2018 में देश के पीएम के तौर पर उन्हें यूरोप और खासकर अरब देशों की यात्रा के दौरान बहुत से कीमती तोहफे मिले थे. कथित तौर पर बहुत से गिफ्ट्स को इमरान ने डिक्लेयर ही नहीं किया, जबकि कई तोहफों को असल के काफी कम कीमत पर खरीद लिया और बाहर जाकर बड़ी कीमत पर बेच दिया.

Tags : breaking news |

Related News

AAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा ने दिया इस्तीफा, बोले—‘पार्टी अपने मूल्यों से भटक गई’

बंगाल में लोकतंत्र का महापर्व: पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग, जनता ने दिखाया जबरदस्त उत्साह

भीषण गर्मी में रेलवे का बड़ा कदम: यात्रियों को मुफ्त पानी, प्लेटफॉर्म पर प्याऊ की खास व्यवस्था

ग्रीन उड़ान’ की ओर बड़ा कदम: ATF में सिंथेटिक ब्लेंडिंग की मंजूरी, सस्ता और साफ होगा हवाई सफर

“No PUC, No Fuel”: दिल्ली में बिना ‘हेल्थ रिपोर्ट’ गाड़ी चलाना पड़ेगा भारी, पेट्रोल पंपों पर सख्ती शुरू

उद्घाटन से ठीक पहले पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग, CDU यूनिट में उठे धुएं के गुबार से मचा हड़कंप

जशपुर की पहाड़ियों में दर्दनाक विमान हादसा, जंगल में गिरा चार्टर्ड प्लेन—आग और धुएं से दहला इलाका

स्मार्ट मीटर पर ब्रेक, उपभोक्ताओं को राहत का झटका नहीं झटका—योगी सरकार का बड़ा फैसला

बारिश से बिगड़ी फसल पर राहत: पंजाब में 70% तक खराब चमक वाला गेहूं भी MSP पर खरीदेगी सरकार

ट्रंप का ‘डबल गेम’: एक तरफ पार्टी की बात, दूसरी ओर बमबारी की चेतावनी से बढ़ा तनाव

ताज़ा ख़बरें

1

बलरामपुर चीनी मिल्स का बड़ा विस्तार प्लान: ₹450 करोड़ फंड जुटाने और नए ग्रीन प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

2

महिंद्रा एंड महिंद्रा का नवाचार में बड़ा उछाल, एक दशक में पेटेंट पोर्टफोलियो 20 गुना बढ़ा

3

लखनऊ में उत्तर क्षेत्र कृषि सम्मेलन आयोजित, क्षेत्रीय रणनीति, तकनीक और किसान-केंद्रित नीतियों पर जोर

4

लखनऊ में कृषि का नया रोडमैप: छोटे किसानों, विविधीकरण और आत्मनिर्भरता पर केंद्र का बड़ा फोकस

5

पेस्टिसाइड बिल पर बड़ा मंथन: CropLife India ने रखा रोडमैप, सुरक्षित खेती और पारदर्शी नियमों की मांग तेज

6

दिल्ली में ‘GRAM-2026’ रोडशो: वैश्विक निवेशकों की नजर में आया राजस्थान, एग्रीटेक हब बनने की ओर तेज़ कदम

7

आधुनिक तकनीकों के साथ Watermelon Farming में बढ़ाएं उत्पादन किसानों के लिए संपूर्ण मार्गदर्शिका

8

झुलसाती गर्मी के बीच राहत की आस! इस बार जल्दी दस्तक दे सकता है मानसून, किसानों के लिए खुशखबरी

9

एमपी किसानों के लिए बड़ी राहत! गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, MSP के साथ मिलेगा बोनस भी

10

AI से रुकेगी दूध में मिलावट! फडणवीस सरकार का बड़ा प्लान, NDDB-IIT मिलकर बनाएंगे हाईटेक सिस्टम