×

मॉरीशस विश्वविद्यालय ने राष्ट्रपति को डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ की उपाधि से सम्मानित किया

13 Mar, 2024 02:38 PM

मॉरीशस विश्वविद्यालय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ की मानद उपाधि से सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि मॉरीशस विश्वविद्यालय .........

FasalKranti
Emran Khan, समाचार, [13 Mar, 2024 02:38 PM]
595

मॉरीशस विश्वविद्यालय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ की मानद उपाधि से सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि मॉरीशस विश्वविद्यालय जैसे विश्वविद्यालय सिर्फ आकांक्षी युवाओं के सपनों की सीढ़ी नहीं हैं; वे ऐसे स्थल हैं जहां मानव जाति के भविष्य का निर्माण किया जाता है। उन्होंने कहा कि वह इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ की मानद उपाधि प्राप्त करके विशेष रूप से सम्मानित हुई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सभी युवाओं, विशेषकर युवा महिलाओं को अपने अविरल जुनून की खोज करने और अपने सपनों को फलीभूत करने के लिए प्रेरित करेगा। राष्ट्रपति मुर्मु ने शिक्षा की शक्ति के परिवर्तनकारी प्रभाव के अपने व्यक्तिगत अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा ही है जो हमें असुरक्षा और अभाव से अवसरों और आशा की ओर ले जाती है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने भारत को आने वाले कल की 'ज्ञान अर्थव्यवस्था' में ले जाने के लिए युवाओं को शिक्षित और सशक्त बनाने को प्राथमिकता दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत की दूरदर्शी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत के जनसांख्यिकीय लाभांश का उपयोग करके नवाचार का एक पावर हाउस बन जाएगी जो मानवता के कल्याण में वृद्धि करती है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत भविष्य की इस प्रगतिशील रोमांचक यात्रा में मॉरीशस जैसे अपने विशेष मित्रों के साथ साझेदारी करने को उत्सुक है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि प्रत्येक वर्ष 400 मॉरीशसवासियों को भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (आईटीईसी) कार्यक्रम के अंतर्गत भारत में प्रशिक्षित किया जाता है और मॉरीशस के लगभग 60 छात्रों को भारत में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्रवृत्ति मिलती है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत, मॉरीशस को एक समुद्री क्षेत्र पड़ोसी देश, हिंद महासागर क्षेत्र में एक प्रिय भागीदार और अपने अफ्रीका आउटरिच में एक प्रमुख प्लेयर के रूप में देखता है। यह देखा गया कि भारत और मॉरीशसवासियों के बीच संबंध दो देशों की विशेष मित्रता का आधार रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मॉरीशस और भारत के युवा इस विशेष साझेदारी को गहन रूप से निभाएंगे।

Tags : Latest News

Related News

पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन 31 जुलाई 2025 तक खुले, आम नागरिक भी कर सकते हैं आवेदन

KVK रत्नागिरी (लांजा) में मृदा परीक्षण शिविर और 'अर्जुन ड्रोन' का प्रदर्शन सफलतापूर्वक संपन्न

नागपुर हिंसा: प्रदर्शनकारियों द्वारा वाहनों में आग लगाने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा

हिंदू कार्यकर्ताओं ने शिमला में ‘अवैध’ मस्जिद के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन

ITOTY 2024 : ट्रैक्टर इंडस्ट्री को “ITOTY 2024” में मिलेगा उत्कृष्टता का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय स्टील स्लैग रोड सम्मेलन का आयोजन भारत में किया गया

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने थल सेना प्रमुख का पदभार संभाला

गुर्दे के कैंसर के चिकित्सा समाधान की दिशा में वैज्ञानिकों ने एक महत्वपूर्ण खोज

कोयला गैसीकरण पर दो दिवसीय कार्यशाला- "केयरिंग-2024" का आयोजन किया गया

कृषि एवं किसान मंत्रालय ने कृषि वित्तपोषण के भविष्य पर चर्चा करने के लिए बैठक की

ताज़ा ख़बरें

1

महाराष्ट्र की नई फसल बीमा योजना: किसानों का रुझान कम, पंजीकरण तिथि बढ़ाई गई

2

भारी बारिश की चेतावनी: IMD ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी, फसल और पशुधन बचाने के दिए टिप्स

3

वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी: जल्द ही बकानी रोग से मुक्त होगी बासमती धान

4

स्मार्ट इंडोर मशरूम फार्मिंग: शुरुआती लोगों के लिए संपूर्ण हिंदी गाइड

5

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव में धांधली का लगाया बड़ा आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेश किए सबूत

6

ऑर्गेनिक बनाम नेचुरल खेती असली अंतर को समझिए

7

महावतार नरसिम्हा: भारत की पहली 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली एनिमेटेड फिल्म

8

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सीआरपीएफ वाहन हादसा: 3 जवान शहीद, 15 घायल

9

पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन से देश में पशु रोगों में आई कमी

10

भारत ने अमेरिकी टैरिफ को चुनौती दी: पीएम मोदी ने किसानों के हितों की रक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता