उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग (UPRSL) 2025–26 के अंतर्गत जनपद बागपत में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयोजन होने जा रहा है। बागपत, बड़ौत और छपरौली विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित माननीय विधायक खेल स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली वॉलीबॉल टीमों के लिए जनपद स्तरीय वॉलीबॉल ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।
यह ट्रायल कमला विद्या मन्दिर (के.वी.एम.) पब्लिक स्कूल, बरनावा–दाहा लिंक रोड, आजमपुर मुलसम, जनपद बागपत में 12 जनवरी 2026 को आयोजित होगा। इस अवसर पर के.वी.एम. स्कूल द्वारा सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों का हार्दिक स्वागत किया गया है।
आयोजन में जनपद की चार विधानसभाओं से चयनित छात्र खिलाड़ी भाग लेंगे, जो अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस ट्रायल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आगे के स्तर पर खेलने के अवसर उपलब्ध कराना है।
इस जनपद स्तरीय वॉलीबॉल ट्रायल का आयोजन युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, बागपत द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के निवेदक संतोष गोयल ज्ञान हैं।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों, खेल प्रेमियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें, ताकि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके। यह आयोजन जनपद में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक दिशा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।