×

दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का कहर: जलजमाव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

23 Jul, 2025 11:47 AM

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मानसून की बारिश ने एक बार फिर से लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार सुबह से शुरू हुई तेज बारिश ने जहां मौसम सुहावना कर दिया।

FasalKranti
Fiza, समाचार, [23 Jul, 2025 11:47 AM]
71

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मानसून की बारिश ने एक बार फिर से लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार सुबह से शुरू हुई तेज बारिश ने जहां मौसम सुहावना कर दिया, वहीं जलजमाव और ट्रैफिक जाम ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से गाड़ियां घंटों फंसी रहीं, जिससे ऑफिस जाने वालों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

लुटियंस दिल्ली से लेकर जंतर-मंतर तक जल-जंगल का नजारा
सोमवार (22 जुलाई) को दिल्ली में हुई जोरदार बारिश का असर मंगलवार तक देखने को मिला। लुटियंस दिल्ली के जनपथ रोड, जंतर-मंतर मार्ग और आसपास के कई पॉश इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। कई दुकानों में पानी घुस गया है जिससे व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा।

NCR के इलाकों में रेड अलर्ट जैसी स्थिति
नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद, बल्लभगढ़ समेत एनसीआर के तमाम क्षेत्रों में भी भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इंदिरापुरम, दादरी, लोनी, हिंडन एएफ स्टेशन, औरंगाबाद, मोदीनगर जैसे क्षेत्रों में मौसम विभाग ने तेज बारिश, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली के इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने दिल्ली के करावल नगर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, कश्मीरी गेट, विवेक विहार, इंडिया गेट, मालवीय नगर, कालकाजी, आर के पुरम जैसे इलाकों में मध्यम से भारी बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। हवाओं की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा तक रहने की आशंका है।

बारिश से गर्मी और प्रदूषण में राहत, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत
एक तरफ जहां इस बारिश ने उमस और प्रदूषण से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर नागरिकों को जलजमाव और ट्रैफिक से जूझना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह के हालात बने रहने की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि गैरजरूरी यात्रा से बचें और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।




Tags : DelhiRain | DelhiNCRWeather | MonsoonAlert | TrafficJam | HeavyRainfall | IMDAlert | WaterLogging | DelhiWeather | NCRNews

Related News

हवा में ‘खतरे’ की घंटी: इंजन फेल होने की आशंका के बीच इंडिगो फ्लाइट की दिल्ली में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग

जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन कल, नोएडा में हाई अलर्ट—1 लाख लोगों की भीड़, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

सोने के अंडे’ दे रहा पोल्ट्री सेक्टर! बिना सरकारी सहारे 3 लाख करोड़ का कारोबार, हाईटेक फार्मिंग से बढ़ रहा मुनाफा

गुजरात में UCC पर बड़ा फैसला—‘एक देश, एक कानून’ की ओर ऐतिहासिक कदम या नया विवाद?

LPG गैस बुकिंग के नए नियम लागू, अब ऐसे मिलेगी सब्सिडी और समय पर सिलेंडर

‘ग्रीन बजट’ में महिलाओं पर बड़ा दांव: हर महीने 2500 रुपये, दिल्ली सरकार ने खोला खजाना

दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका! 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड खाली करने का नोटिस

भारतीय AI स्टार्टअप Sarvam AI पर दिग्गजों की नजर, 250 मिलियन डॉलर की डील से बदल सकती है खेल

दिल्ली बजट 2026: ‘विकास की रफ्तार’ को रेखा सरकार का बूस्ट, 1.03 लाख करोड़ के प्लान में शिक्षा से इंफ्रा तक बड़ा दांव

विकास या विस्थापन?” वडोदरा में राहुल गांधी का बड़ा हमला, BJP-RSS पर आदिवासी जमीन छीनने का आरोप

ताज़ा ख़बरें

1

Chandigarh-Haryana Update: आज से Sarso खरीद के लिए गेटपास जारी होंगे

2

ऋतिक रोशन की ‘स्टॉर्म’ में पार्वती थिरुवोथु का तूफानी आगाज़

3

31 मार्च को गूंजेगा भारत का नया सुर

4

मदर डेयरी का बड़ा दांव: 65 करोड़ के निवेश से ‘सफल’ प्लांट का विस्तार, किसानों और बाजार को मिलेगा बूस्ट

5

गेहूं की फसल पर बारिश और ओले गिरने से उत्पादन अनुमान से कम

6

बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट: यूपी में बदला मौसम का मिजाज

7

यूपी में बारिश से फसलों को नुकसान, सरकार अलर्ट

8

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) हर किसान के खाते में सम्मान की राशि

9

मोटर स्पिरिट कीमतों को स्थिर रखने के फैसले का स्वागत; ई20 से आगे एथेनॉल मिश्रण बढ़ाने की मांग तेज

10

सीएसए कॉन्क्लेव में बड़ा ऐलान: कृषि और स्टार्टअप से बदलेगी गांवों की तस्वीर, हर ब्लॉक में लगेंगे मौसम उपकरण


ताज़ा ख़बरें

1

Chandigarh-Haryana Update: आज से Sarso खरीद के लिए गेटपास जारी होंगे

2

ऋतिक रोशन की ‘स्टॉर्म’ में पार्वती थिरुवोथु का तूफानी आगाज़

3

31 मार्च को गूंजेगा भारत का नया सुर

4

मदर डेयरी का बड़ा दांव: 65 करोड़ के निवेश से ‘सफल’ प्लांट का विस्तार, किसानों और बाजार को मिलेगा बूस्ट

5

गेहूं की फसल पर बारिश और ओले गिरने से उत्पादन अनुमान से कम

6

बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट: यूपी में बदला मौसम का मिजाज

7

यूपी में बारिश से फसलों को नुकसान, सरकार अलर्ट

8

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) हर किसान के खाते में सम्मान की राशि

9

मोटर स्पिरिट कीमतों को स्थिर रखने के फैसले का स्वागत; ई20 से आगे एथेनॉल मिश्रण बढ़ाने की मांग तेज

10

सीएसए कॉन्क्लेव में बड़ा ऐलान: कृषि और स्टार्टअप से बदलेगी गांवों की तस्वीर, हर ब्लॉक में लगेंगे मौसम उपकरण