×

धान की फसल पर फिर मंडराया फिजी वायरस का खतरा, बौनेपन की बीमारी से किसान परेशान

14 Jul, 2025 03:39 PM

यह वही बीमारी है जिसने तीन साल पहले पंजाब में 5% से 15% तक फसल को नुकसान पहुंचाया था। एक बार फिर यह वायरस देश के अलग-अलग हिस्सों में धान की पैदावार पर खतरा बनकर उभरा है।

FasalKranti
Fiza, समाचार, [14 Jul, 2025 03:39 PM]
301

धान की फसल एक बार फिर रहस्यमय बौनेपन की बीमारी की चपेट में है। कृषि वैज्ञानिकों ने इसकी बड़ी वजह फिजी वायरस को माना है, जो खेतों में तेजी से फैल रहा है। यह वही बीमारी है जिसने तीन साल पहले पंजाब में 5% से 15% तक फसल को नुकसान पहुंचाया था। एक बार फिर यह वायरस देश के अलग-अलग हिस्सों में धान की पैदावार पर खतरा बनकर उभरा है।

क्या है फिजी वायरस और कैसे फैलता है?
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) के पूर्व निदेशक डॉ. ए.के. सिंह के अनुसार, फिजी वायरस एक पौधजनित बीमारी है जो धान के पौधों को छोटा (बौना) बना देता है। इस वायरस को फैलाने वाला कीट है व्हाइट बैकड प्लांट हॉपर (WBPH), जिसे किसान आमतौर पर "सफेद फुदका" या "चेपा" के नाम से पहचानते हैं। यह कीट संक्रमित पौधों से रस चूसकर स्वस्थ पौधों में वायरस फैला देता है। वैज्ञानिकों ने इस वायरस की पहचान सदर्न राइस ब्लैक-स्ट्रीक्ड ड्वार्फ वायरस (SRBSDV) के रूप में की है।

अच्छी खबर: यह बीज से नहीं फैलता
शोध में यह पाया गया कि संक्रमित पौधों के दानों में वायरस मौजूद नहीं है, यानी यह बीज जनित रोग नहीं है। इसका मतलब है कि किसान इन दानों को अगली बार बीज के रूप में सुरक्षित रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे बचाएं फसल को वायरस से?
फिजी वायरस का कोई सीधा इलाज नहीं है, इसलिए इसकी रोकथाम ही एकमात्र उपाय है। इसके लिए जरूरी है कि किसान WBPH कीट पर समय रहते नियंत्रण करें। डॉ. सिंह ने धान की रोपाई के 12 से 15 दिन के भीतर कीटनाशकों का छिड़काव करने की सलाह दी है।

प्रभावी कीटनाशक और उनकी मात्रा:

  • एसिफेट 75% – 2 मिली/लीटर पानी

  • ब्यूप्रोफेज़िन 70% – 0.5 मिली/लीटर पानी

  • डाइनोटेफ्यूरान 20% – 0.5 मिली/लीटर पानी

  • फ्लोनिकामिड 50% – 1 मिली/3 लीटर पानी

  • पाइमेट्रोज़िन 50% – 0.5 मिली/लीटर पानी

  • सल्फोक्साफ्लोर 21.8% – 0.5 मिली/लीटर पानी

इन दवाओं का संतुलित छिड़काव करने से फसल को 20-25 दिनों तक इस रोग के खतरे से बचाया जा सकता है।

नियमित निगरानी है ज़रूरी
किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपने खेतों की नियमित निगरानी करें और जैसे ही सफेद फुदका कीट दिखाई दें, तुरंत कीटनाशकों का प्रयोग करें। समय पर नियंत्रण से फसल की पैदावार बचाई जा सकती है और आर्थिक नुकसान से किसान बच सकते हैं।

Tags : FijiViru | PaddyDisease | WBPH #PlantVirus | धान_की_पैदावार | AgriNews | KisanAlert

Related News

हिमाचल के किसानों के लिए राज्य आयोग बनेगा

ईरान युद्ध: फर्टिलाइजर, एग्री-इनपुट पर दबाव बढ़ा

भारत का चीनी उत्पादन 31 मार्च तक 9% बढ़कर 272.31 लाख टन हो गया: ISMA

भारत में चीनी की कमी का दूसरा साल, मिलें बंद होने की कगार पर

चीनी उत्पादन लागत और प्रशासित बिक्री मूल्य बढ़ने से गन्ना भुगतान बकाया 16,000 करोड़ रुपये से अधिक

एग्रोकेमिकल इंडस्ट्री क्लैरिटी और ज़्यादा कवरेज चाहती है: ACFI

भारत ने पेस्टीसाइड पैकेजिंग को ज़रूरी रीसायकल कंटेंट टारगेट से छूट दी

कस्टम ड्यूटी में कटौती के बाद भारतीय एग्रो-केमिकल सेक्टर में इनपुट कॉस्ट 8-9% घटी

‘बायोE3 नीति’ से बायोटेक सेक्टर को बढ़ावा, भारत बनेगा ग्लोबल बायो-मैन्युफैक्चरिंग हब

ग्रामीण योजनाओं पर फोकस: शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

ताज़ा ख़बरें

1

‘बायोE3 नीति’ से बायोटेक सेक्टर को बढ़ावा, भारत बनेगा ग्लोबल बायो-मैन्युफैक्चरिंग हब

2

ग्रामीण योजनाओं पर फोकस: शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

3

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: शहरी नियोजन को कैसे करें व्यवस्थित कि भविष्य में ना आयें कठिनाइयाँ

4

देशभर में ईंधन आपूर्ति पर केंद्र की सख्त निगरानी, राज्यों को सतर्क रहने के निर्देश

5

KVK ने शुरू किया orange farming पर वैज्ञानिक प्रशिक्षण

6

खाद्य एवं डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मेरठ में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

7

गन्ना किसानों के लिए राहत की खबर: नई उन्नत किस्म 0118 अपनाने की सलाह, वैज्ञानिकों ने दिया मार्गदर्शन

8

सूरत में मिलावटी पनीर का बड़ा खेल उजागर: 1,400 किलो जब्त, सप्लायर पर केस दर्ज

9

MSP पर sarso, चना, मसूर और अरहर की खरीद शुरू: किसानों के लिए बड़ा Update 2026

10

प्लास्टिक पर सख्ती: नए नियमों से बचेगी मिट्टी, खेती को मिलेगा नया जीवन