×

PM मोदी के बिहार दौरे पर तेजस्वी का तीखा हमला, बोले- 'जुमलों की बारिश से इंद्र देव भी शरमा जाएंगे'

18 Jul, 2025 12:12 PM

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के बिहार आगमन से ठीक पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक तीखा पोस्ट किया, कर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला।

FasalKranti
Fiza, समाचार, [18 Jul, 2025 12:12 PM]
52

बिहार की सियासत में गरमाहट तेज हो गई है। विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मोतिहारी पहुंचने वाले हैं। इस दौरे को लेकर जहां NDA की ओर से जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं, वहीं विपक्ष हमलावर हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के बिहार आगमन से ठीक पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक तीखा पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने 11 बिंदुओं के जरिए प्रधानमंत्री पर करारा हमला बोला।

तेजस्वी ने तंज कसते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री का बिहार दौरा एक "राजनीतिक नाटक" से ज़्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो वादे 11 साल पहले किए गए थे, वो आज तक अधूरे हैं और हर बार की तरह इस बार भी "जुमलों की बारिश" होगी।

जानिए तेजस्वी के हमले के प्रमुख बिंदु

  1. मटन पार्टी का ताना: तेजस्वी ने कहा कि पीएम मोदी उन नेताओं को मंच पर सम्मानित करेंगे जो सावन में मटन पार्टी करते हैं।

  2. चीनी मिल का मुद्दा: उन्होंने याद दिलाया कि 132 महीने पहले मोतिहारी की बंद चीनी मिल को चालू कराने का वादा आज तक अधूरा है।

  3. अपराध और जंगलराज: बिहार में बढ़ते अपराधों के लिए केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया।

  4. बिहार पुलिस पर निशाना: किसानों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस को अपराधियों से जोड़ दिया।

  5. जुमलेबाज़ी: तेजस्वी ने कहा कि पीएम की स्पीच में इतनी जुमलेबाजी होगी कि इंद्र देवता भी शरमा जाएं।

  6. बिहार को 'नंबर-1' बताने का ड्रामा: उन्होंने कहा कि केवल जुबानी वादों से बिहार को नंबर-1 नहीं बनाया जा सकता।

  7. CM फेस पर चुप्पी: तेजस्वी ने पूछा कि क्या मोदी बता पाएंगे कि चुनाव के बाद भी नीतीश कुमार ही NDA के मुख्यमंत्री होंगे?

  8. स्कूल बंद कराने का आरोप: रैली के लिए स्कूल बंद कराने को उन्होंने 'Entire Political Science' की क्लास करार दिया।

  9. रैली खर्च पर सवाल: गरीब राज्य बिहार में 100 करोड़ रुपये खर्च पर उठाया सवाल।

  10. टेलीप्रॉम्प्टर तंज: कहा कि स्क्रिप्टेड भाषण से लोगों की उम्मीदें पूरी नहीं होंगी।

  11. ध्रुवीकरण का आरोप: तेजस्वी ने कहा कि भाषण में बार-बार 'जंगलराज', 'मुसलमान', 'लालू', 'आरजेडी' जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश होगी।

तेजस्वी यादव के इस तीखे पोस्ट के बाद बिहार की राजनीति और गर्मा गई है। एनडीए समर्थकों की ओर से भी पलटवार की संभावना है। ऐसे में आगामी चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक बयानबाज़ी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज़ हो सकता है।

Tags : PMModiBiharVisit | TejashwiYadav | BiharElection2025 | MotiHariRally | PoliticalAttack | JumlaPolitics | | BiharPolitics

Related News

नालंदा में शीतला अष्टमी मेले में भगदड़: 8 की मौत, कई घायल, मंदिर बंद कर कराया गया राहत कार्य

गर्मी पर ब्रेक! पश्चिमी विक्षोभ का असर—दिल्ली समेत उत्तर भारत में आंधी-बारिश का अलर्ट

बिहार में सियासी भूचाल! नीतीश कुमार ने MLC पद छोड़ा, CM बने रहेंगे – क्या बदलने वाला है बड़ा समीकरण?

हवा में ‘खतरे’ की घंटी: इंजन फेल होने की आशंका के बीच इंडिगो फ्लाइट की दिल्ली में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग

जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन कल, नोएडा में हाई अलर्ट—1 लाख लोगों की भीड़, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

सोने के अंडे’ दे रहा पोल्ट्री सेक्टर! बिना सरकारी सहारे 3 लाख करोड़ का कारोबार, हाईटेक फार्मिंग से बढ़ रहा मुनाफा

गुजरात में UCC पर बड़ा फैसला—‘एक देश, एक कानून’ की ओर ऐतिहासिक कदम या नया विवाद?

LPG गैस बुकिंग के नए नियम लागू, अब ऐसे मिलेगी सब्सिडी और समय पर सिलेंडर

‘ग्रीन बजट’ में महिलाओं पर बड़ा दांव: हर महीने 2500 रुपये, दिल्ली सरकार ने खोला खजाना

दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका! 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड खाली करने का नोटिस

ताज़ा ख़बरें

1

खरीफ से पहले बड़ी राहत! सरकार का दावा- इस बार नहीं होगी खाद की किल्लत, स्टॉक और उत्पादन दोनों मजबूत

2

वैश्विक संकट के बीच किसानों को राहत: शिवराज सिंह चौहान के बड़े फैसले, खाद-बीज की समय पर सप्लाई का निर्देश

3

सोना हुआ सस्ता, चांदी स्थिर, खरीदारों के लिए राहत भरी खबर, जानिए ताजा भाव

4

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी: 96.23% छात्र पास, आर्ट्स और साइंस में शानदार प्रदर्शन, लड़कियों का दबदबा

5

खेती ने बदली जिंदगी: गया का युवा किसान श्रीनिवास सालाना 20 लाख की कर रहा कमाई

6

पराली से सड़क तक: बायो-बिटुमेन से किसानों की आय, पर्यावरण और आत्मनिर्भरता को नई दिशा

7

पराली से सड़क तक: सीएसआईआर की स्वदेशी बायो-बिटुमेन तकनीक से किसानों की आय, पर्यावरण और आत्मनिर्भर भारत को नई ताकत

8

एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीद को मंजूरी, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

9

राष्ट्रपति का बिहार और कर्नाटक दौरा, शिक्षा और आध्यात्मिक परंपरा का संगम

10

आज गुजरात दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विकास, संस्कृति और तकनीक का संगम