×

सोलर दीदी को गणतंत्र दिवस समारोह का न्योता, राष्ट्रपति भवन से आया बुलावा

17 Jan, 2026 03:34 PM

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ककराचक गांव की रहने वाली ‘सोलर दीदी’ के नाम से मशहूर देवकी देवी को एक बड़ा सम्मान मिला है।

FasalKranti
Fiza, समाचार, [17 Jan, 2026 03:34 PM]
4

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ककराचक गांव की रहने वाली ‘सोलर दीदी’ (Solar Didi) के नाम से मशहूर देवकी देवी को एक बड़ा सम्मान मिला है। राष्ट्रपति भवन की ओर से उन्हें आगामी गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day celebrations 2026) में शामिल होने का आमंत्रण भेजा गया है। यह निमंत्रण पत्र डाक के जरिए उनके घर पहुंचा, जिसे उप डाकपाल कमल किशोर पांडे और पोस्टमास्टर मिथिलेश कुमार ने व्यक्तिगत रूप से उन्हें सौंपा।

इस खबर से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीण इसे न सिर्फ देवकी देवी, बल्कि पूरे इलाके के लिए गौरव की बात मान रहे हैं। देवकी देवी और उनके पति सुनील कुमार को 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर बुलाया गया है।

दिलचस्प यह है कि सरकार की ओर से दोनों के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली आने-जान की व्यवस्था की गई है। वे 25 जनवरी को पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और समारोह में हिस्सा लेकर वापस लौटेंगी। इस दौरान उनके पति सुनील कुमार पहली बार हवाई जहाज से सफर करेंगे।

देवकी देवी की कहानी संघर्ष और सफलता की मिसाल है। कभी गुजारे तक को मोहताज रहने वाली देवकी आज सौर ऊर्जा से चलने वाले सिंचाई पंपों के जरिए 112 किसानों की मदद कर रही हैं। उनके पास खुद की पांच धुर जमीन है, लेकिन अब वह 25 एकड़ जमीन की सोलर पंप से सिंचाई करके महीने में 20 से 25 हजार रुपये कमा रही हैं। इससे न सिर्फ उनके परिवार का जीवन स्तर सुधरा है, बल्कि वह आसपास के किसानों के लिए भी मिसाल बन गई हैं।

देवकी देवी ने बताया, “मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि राष्ट्रपति भवन से मुझे बुलावा आएगा। यह मेरे और मेरे पूरे परिवार के लिए गर्व का पल है।”

उनके काम को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देवकी देवी के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा था कि ऐसी महिलाएं समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो विपरीत हालात में भी नई राह बनाती हैं।

गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होना देवकी देवी के सफर की एक नई उपलब्धि है, जो उनकी मेहनत और लगन को राष्ट्रीय मंच पर और मजबूती से रेखांकित करेगा।

Tags : Solar Didi | Republic Day celebrations | Rashtrapati Bhavan |

Related News

जयपुर में बड़ी कार्रवाई: संदिग्ध मिलावट के चलते 10 हजार लीटर वनस्पति घी जब्त, फैक्ट्री सील

यूपी में बड़ी राहत: किराया रजिस्ट्रेशन व पैतृक संपत्ति बंटवारे में 90% तक की कटौती, सरल होंगे नियम

मक्का की फसल को बचाने के लिए किसानों को सैनिक आर्मी कीट से सावधानी बरतनी ज़रूरी

यूपी सरकार का फोकस: 12 हजार से अधिक अनुसूचित जाति बहुल गांवों में सुदृढ़ बुनियादी ढांचा विकास

यूपी:किसान सम्मान दिवस पर ट्रैक्टर की चाबियां देकर सीएम योगी ने किसानों को किया सम्मानित

आयुष को वैश्विक स्वास्थ्य मानकों से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम, WHO और आयुष मंत्रालय की नई दिल्ली में अहम तकनीकी बैठक

भारत में मिट्टी के 8 प्रमुख प्रकार: वर्गीकरण और उपयोग

कैबिनेट ने राष्ट्रीय खेल नीति 2025 को दी मंजूरी

कृषि विज्ञान केंद्र लोंगलेंग को ICAR-ATARI में तीन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया

एएमयू के कृषि संकाय में ICAR-वित्तपोषित नोडल सेल का उद्घाटन, शोध और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

ताज़ा ख़बरें

1

Orange Farming किसानों के लिए स्थिर आय का भरोसेमंद विकल्प

2

बीज उत्पादन को मजबूती: कृषि निदेशक कश्मीर ने पुलवामा के बीज गुणन फार्म का किया निरीक्षण

3

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अमेरिका में धूम मचाएगा भारतीय बासमती, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

4

डिजिटल युग में खेती Anaaj Kharid Portal की भूमिका

5

भारत–अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, कृषि हित पूरी तरह सुरक्षित, भारतीय निर्यात को बड़ी राहत

6

चिया सीड्स: खेती से लेकर अंकुरण तक पूरी जानकारी

7

नकली कृषि इनपुट पर कड़ा प्रहार, कृषि मंत्रालय और डाक विभाग के बीच एमओयू

8

नकली बीजों पर सख्ती: बीज अधिनियम के तहत राज्यों को कड़ी कार्रवाई का अधिकार

9

$30 ट्रिलियन का बाजार खुला, 18% टैरिफ, भारत-अमेरिका ट्रेड डील ने बदला खेल

10

पंचायती राज संस्थाओं को मजबूती: मध्य प्रदेश, पंजाब और तेलंगाना को 1,133 करोड़ रुपये से अधिक का केंद्रीय अनुदान