×

वोटर लिस्ट पर भड़के Rahul Gandhi, कहा- हमें चुनाव आयोग रे खिलाफ बहुत बड़ा सबूत मिला, सामने आते ही...'

01 Aug, 2025 02:31 PM

राहुल गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर बड़ी चीजें हाथ लगी हैं।

FasalKranti
Fiza, समाचार, [01 Aug, 2025 02:31 PM]
66

बिहार में चुनाव आयोग की ओर से वोटर लिस्ट को लेकर चल रहे गहन पुनरीक्षण का विपक्ष की ओर से विरोध हो रहा है। संसद में इसके खिलाफ विपक्षी दलों का लगातार आंदोलन जारी है। इसके अलावा विपक्ष की ओर से सदन में भी इसकी चर्चा की मांग हो रही है। इस बीच राहुल गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर बड़ी चीजें हाथ लगी हैं, जिनका खुलासा हुआ तो चुनाव आयोग नहीं दिखेगा।

राहुल गांधी ने कहा, ‘हमें मध्य प्रदेश में संदेह था, लोकसभा चुनाव में संदेह था। महाराष्ट्र में हमारा शक और बढ़ गया। राज्य विधानसभा चुनाव के स्तर पर हमें लगा कि वोटों की चोरी हुई है। फिर हमने शोध किया। हमने अपने स्तर पर जांच कराई, जिसमें 6 महीने लगे। हमें जो मिला है, वह एटम बम है। वह जब फटेगा तो इलेक्शन कमिशन यहां दिखेगा नहीं।’ राहुल गांधी ने कहा कि एक करोड़ वोटर विधानसभा चुनाव में जुड़े तो हमारा शक गहराया और फिर हमने अपने स्तर पर जांच कराई। इस जांच में हमें जो मिला है, वह एटम बम है। इसके फटने पर चुनाव आयोग आपको दिखाई नहीं देगा।

नेता विपक्ष ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए वोटों की चोरी कर रहा है। इसके पूरे सबूत हमारे पास हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो कहता ही रहा हूं कि वोट चोरी हो रही है और अब इसके पक्के सबूत भी हमारे पास हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हम जब खुलासा करेंगे तो देश में कहीं भी छिपने की जगह राहुल गांधी को नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि मैं यह बात हलके में नहीं कह रहा हूं। इसके मेरे पास 100 फीसदी सबूत हैं। पूरा देश जानेगा कि कैसे चुनाव आयोग वोट चोरी करता है और यह काम भाजपा के लिए करता है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और लोकसभा चुनाव में हमें गड़बड़ी की आशंका थी और उसके बाद हमने जांच कराई, जिससे काफी चीजें निकली हैं।




Tags : Rahul Gandhi | Election Commission | breaking news |

Related News

हवा में ‘खतरे’ की घंटी: इंजन फेल होने की आशंका के बीच इंडिगो फ्लाइट की दिल्ली में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग

जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन कल, नोएडा में हाई अलर्ट—1 लाख लोगों की भीड़, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

सोने के अंडे’ दे रहा पोल्ट्री सेक्टर! बिना सरकारी सहारे 3 लाख करोड़ का कारोबार, हाईटेक फार्मिंग से बढ़ रहा मुनाफा

गुजरात में UCC पर बड़ा फैसला—‘एक देश, एक कानून’ की ओर ऐतिहासिक कदम या नया विवाद?

LPG गैस बुकिंग के नए नियम लागू, अब ऐसे मिलेगी सब्सिडी और समय पर सिलेंडर

‘ग्रीन बजट’ में महिलाओं पर बड़ा दांव: हर महीने 2500 रुपये, दिल्ली सरकार ने खोला खजाना

दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका! 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड खाली करने का नोटिस

भारतीय AI स्टार्टअप Sarvam AI पर दिग्गजों की नजर, 250 मिलियन डॉलर की डील से बदल सकती है खेल

दिल्ली बजट 2026: ‘विकास की रफ्तार’ को रेखा सरकार का बूस्ट, 1.03 लाख करोड़ के प्लान में शिक्षा से इंफ्रा तक बड़ा दांव

विकास या विस्थापन?” वडोदरा में राहुल गांधी का बड़ा हमला, BJP-RSS पर आदिवासी जमीन छीनने का आरोप

ताज़ा ख़बरें

1

Chandigarh-Haryana Update: आज से Sarso खरीद के लिए गेटपास जारी होंगे

2

ऋतिक रोशन की ‘स्टॉर्म’ में पार्वती थिरुवोथु का तूफानी आगाज़

3

31 मार्च को गूंजेगा भारत का नया सुर

4

मदर डेयरी का बड़ा दांव: 65 करोड़ के निवेश से ‘सफल’ प्लांट का विस्तार, किसानों और बाजार को मिलेगा बूस्ट

5

गेहूं की फसल पर बारिश और ओले गिरने से उत्पादन अनुमान से कम

6

बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट: यूपी में बदला मौसम का मिजाज

7

यूपी में बारिश से फसलों को नुकसान, सरकार अलर्ट

8

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) हर किसान के खाते में सम्मान की राशि

9

मोटर स्पिरिट कीमतों को स्थिर रखने के फैसले का स्वागत; ई20 से आगे एथेनॉल मिश्रण बढ़ाने की मांग तेज

10

सीएसए कॉन्क्लेव में बड़ा ऐलान: कृषि और स्टार्टअप से बदलेगी गांवों की तस्वीर, हर ब्लॉक में लगेंगे मौसम उपकरण


ताज़ा ख़बरें

1

Chandigarh-Haryana Update: आज से Sarso खरीद के लिए गेटपास जारी होंगे

2

ऋतिक रोशन की ‘स्टॉर्म’ में पार्वती थिरुवोथु का तूफानी आगाज़

3

31 मार्च को गूंजेगा भारत का नया सुर

4

मदर डेयरी का बड़ा दांव: 65 करोड़ के निवेश से ‘सफल’ प्लांट का विस्तार, किसानों और बाजार को मिलेगा बूस्ट

5

गेहूं की फसल पर बारिश और ओले गिरने से उत्पादन अनुमान से कम

6

बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट: यूपी में बदला मौसम का मिजाज

7

यूपी में बारिश से फसलों को नुकसान, सरकार अलर्ट

8

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) हर किसान के खाते में सम्मान की राशि

9

मोटर स्पिरिट कीमतों को स्थिर रखने के फैसले का स्वागत; ई20 से आगे एथेनॉल मिश्रण बढ़ाने की मांग तेज

10

सीएसए कॉन्क्लेव में बड़ा ऐलान: कृषि और स्टार्टअप से बदलेगी गांवों की तस्वीर, हर ब्लॉक में लगेंगे मौसम उपकरण