×

अब हिमाचल प्रदेश उगा रहा एवोकाडो, कई रोगों में लाभकारी है ये फल

16 Aug, 2022 07:25 PM

औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में इस पौधे का ट्रायल किया गया था। पांच वर्ष पूर्व नेरी कालेज में वैज्ञानिक डा. सोमदेव शर्मा द्वारा लगाए गए 50 पौधों में अब फल लगना शुरू हो गए हैं।

FasalKranti
समाचार, [16 Aug, 2022 07:25 PM]

हिमाचल में अब औषधीय गुणों से भरपूर एवोकाडो फल की अपनी पैदावार होगी। इससे जहां बागबानों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी, वहीं प्रदेश में भी एवोकाडो का फल उपलब्ध हो जाएगा। एवोकाडो के पौधों का ट्रायल सफल हो गया है। औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में इस पौधे का ट्रायल किया गया था। पांच वर्ष पूर्व नेरी कालेज में वैज्ञानिक डा. सोमदेव शर्मा द्वारा लगाए गए 50 पौधों में अब फल लगना शुरू हो गए हैं।
ऐसे में कालेज में अब एवोकाडो पौधों की नर्सरी तैयार करने की योजना पर विचार शुरू हो गया है। ऐसे में औषधीय गुणों से भरपूर एवोकाडो फल का पौधा अब नेरी में ही उपलब्ध हो जाएगा। बागबान इसे अपनी आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए भी उगा सकते हैं। एवोकाडो गर्म इलाकों में उगाया जाता है। इसे प्राय: बटर फ्रूट भी कहा जाता है। हालांकि यह अधिकांश उत्तरी अमरीका में भी उगाया जाता है तथा इसकी कीमत 150 से 200 रुपए प्रति किलोग्राम होती है।

हैल्थ के लिए फायदेमंद होता है फल
एवोकाडो फल में पाए जाने वाले फैट्स स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माने जाते हैं। यह फल हृदय रोग, रक्तचाप सहित अन्य बीमारियों में लाभकारी है। इसके साथ ही भोजन को पचाने, बालों और चेहरे को सुंदर बनाने, मुंह से आ रही बदबू को दूर करने, हड्डियों को मजूबत करने तथा मधुमेह को कम करने में इस फल का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन-सी, विटामिन बी-सिक्स, विटामिन के, विटामिन ई तथा कैल्शियम, लोहा, पोटेशियम, तांबा, मैगनीज आदि खनिज होते हैं, जो शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। एवोकाडो के पौधे वर्ष 2017 में नेरी कालेज में लगाए गए थे। शोध के मद्देनजर प्रदेश में पहली बार नेरी में इन पौधों का रोपण हुआ। ट्रायल सफल होने के उपरांत अब इन्हें अनुकूल क्षेत्रों में उगाया जा सकता है। डा. सोमदेव शर्मा ने कहा कि अब बड़े स्तर पर इसका उत्पादन करने का प्रयास किया जाएगा। बागबान इसका उत्पादन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। एवोकाडो का ट्रायल सफल रहा है।

Tags : Now Himachal Pradesh is growing Avocado | this fruit is beneficial in many diseases

Related News

No results found

ताज़ा ख़बरें

1

नकली खाद-बीज बेचने वालों पर शिवराज का एक्शन, किसानों को मिला शिकायत करने का नंबर, सख्त कानून की तैयारी

2

मुंबई में 'विकसित भारत में महिलाओं का नेतृत्व’ शिखर सम्मेलन का आयोजन

3

ऐतिहासिक ड्राइवर ड्राफ्ट के साथ इंडियन रेसिंग फेस्टिवल 2025 का आगाज़

4

फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में जैकी श्रॉफ लगाएंगे कॉमेडी और ड्रामा का तड़का

5

20 जुलाई को दिल्ली में होंगे इंडियाज़ गॉट टैलेंट के ऑडिशन

6

एक्शन-कॉमेडी में होगा सान्या मल्होत्रा का बोल्ड-झन्नाटेदार अवतार

7

प्रभास ने खोला होम्बले फिल्म्स के साथ काम करने का राज़

8

खेती में क्रांति लाएगी 'प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना', 100 जिलों में होगा किसानों को सीधा फायदा

9

उत्तर प्रदेश में किसान क्रेडिट कार्ड पर युद्धस्तर पर काम! 31 जुलाई तक चलाया जाएगा विशेष अभियान

10

सेहतमंद जीवन के लिए जरूरी 10 हेल्थ टिप्स