New record again made in Kedarnath Dham, 5 lakh devotees visited in 18 days
केदारनाथ धाम में फिर बना नया रिकॉर्ड, 18 दिन में 5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
28 May, 2024 12:30 PM
पिछली यात्रा में बने सभी रिकार्डों को ध्वस्त करते हुए इस बार मात्र 18 दिन में पांच लाख से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं.
FasalKranti
Fiza, समाचार, [28 May, 2024 12:30 PM]
492
केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) के इतिहास में पहली बार बाबा केदार के दर्शन के लिए यात्रियों का हुजूम उमड़ रहा है. केदारघाटी से लेकर केदारनाथ धाम तक यात्रियों से भरा पड़ा है. इस वर्ष बाबा केदार के दर्शनों के लिए उम्मीद से अधिक तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं और पुराने सभी रिकार्ड ध्वस्त होते जा रहे हैं. पिछली यात्रा में बने सभी रिकार्डों को ध्वस्त करते हुए इस बार मात्र 18 दिन में पांच लाख से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं.
5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन इस बार शुरुआत से लेकर अब तक प्रत्येक दिन तीस हजार से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. प्रशासन भी केदारनाथ धाम की यात्रा पर पैनी नजर बनाये हुए हैं. पैदल मार्ग सहित धाम में यात्रियों को शौचालय, विद्युत, संचार, रहने व खाने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. इसके अलावा प्रत्येक हैलीपैड, धाम, पैदल मार्ग, यात्रा पड़ावों और हाईवे पर सीसीटीवी कैमरा के जरिये नजर रखी जा रही है.
यात्रियों की सुरक्षा की पूरी तैयारी यात्रियों की सुरक्षा और सेवा के लिये रुद्रप्रयाग प्रशासन की ओर से पीआरडी, होमगार्ड, पुलिस, एसडीआरएफ, यात्रा मैनेजमैंट फोर्स, डीडीआरएफ के जवानों के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रटों को तैनात किया गया है. सोनप्रयाग, गौरीकुंड, पैदल यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ावों और केदारनाथ धाम में यात्रियों के स्वास्थ्य की भी जांच की जा रही है.
श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध जरूरतमंद यात्रियों को आक्सीजन की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. पैदल मार्ग पर संचालित हो रहे घोड़े-खच्चर और उनके संचालकों के कारण यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए निगरनी टीम भी तैनात की गई है. धाम पहुंच रहे यात्री भी बाबा केदार के दर्शन करके खुश हैं.