×

भैंस से ज़्यादा गाय का दूध: भारत बना विश्व का अग्रणी उत्पादक

04 Dec, 2025 03:35 PM

भैंस की तुलना में गाय से दूध उत्पादन कम होने के बावजूद, भारत गाय के दूध के उत्पादन में देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में पहले स्थान पर है।

FasalKranti
Fiza, समाचार, [04 Dec, 2025 03:35 PM]
6

भैंस की तुलना में गाय से दूध उत्पादन कम होने के बावजूद, भारत गाय के दूध के उत्पादन में देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में पहले स्थान पर है। हाल के आँकड़ों से पता चलता है कि देश में गाय का दूध उत्पादन न केवल भैंस से अधिक है, बल्कि भारत ने इस मामले में अमेरिका और चीन जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है।

केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा जारी ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024-25 में देश का कुल दूध उत्पादन 24.8 करोड़ टन रहा। इसमें गाय के दूध की हिस्सेदारी 53.60% (लगभग 13.3 करोड़ टन) रही, जबकि भैंस के दूध का योगदान 43.15% रहा। यानी कुल उत्पादन में गाय का दूध स्पष्ट रूप से अधिक है।

इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन (आईडीएफ) की 'वर्ल्ड डेयरी सिचुएशन 2024' रिपोर्ट भी इस तथ्य की पुष्टि करती है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में भारत में 12.9 करोड़ टन गाय के दूध का उत्पादन हुआ। यूरोपीय संघ का आंकड़ा 15.4 करोड़ टन अवश्य है, लेकिन वह 27 देशों का संयुक्त उत्पादन है। इसलिए एकल राष्ट्र के रूप में भारत सबसे बड़ा उत्पादक माना जा रहा है। अमेरिका में यह उत्पादन 10 करोड़ टन, जबकि चीन में मात्र 42 लाख टन ही है।

राष्ट्रीय गोकुल मिशन (आरजीएम) को इस उपलब्धि में एक बड़ा कारक माना जा रहा है। 2014 में शुरू इस योजना का मुख्य उद्देश्य देसी नस्लों के संरक्षण और दूध उत्पादन बढ़ाना था। परिणामस्वरूप, दुधारू पशुओं की संख्या 2013-14 के 8.4 करोड़ से बढ़कर 2021-22 में 12 करोड़ हो गई। गोपशु दूध उत्पादन 2014-15 के 3.5 करोड़ टन से उछलकर 2024-25 में लगभग 13 करोड़ टन पर पहुँच गया।

विशेषज्ञ मानते हैं कि संकर नस्लों (30.80%) के बढ़ते प्रचलन और सरकारी योजनाओं के समर्थन ने गाय के दूध उत्पादन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह प्रगति न केवल डेयरी क्षेत्र के लिए, बल्कि देश की आर्थिक स्थिरता के लिए भी एक सकारात्मक संकेत है।

Tags : cow milk | buffalo milk | leading producer | agri news |

Related News

गैस आपूर्ति में बाधा से यूरिया उत्पादन प्रभावित, कृषि में तकनीक आधारित समाधान जरूरी: विवेक राज

Kerala के युवा बदल रहे Modern Farming की तस्वीर

बिहार में मीठी क्रांति की तैयारी: 144 प्रखंडों में शहद समितियां, किसानों को मिलेगा बेहतर दाम और बड़ा बाजार

गेहूं में बैंगनी रंग दिखने पर घबराएं नहीं, फफूंदनाशक छिड़काव की जरूरत नहीं: पीएयू विशेषज्ञ

दिल्ली में मोहन यादव–शिवराज की अहम बैठक, सरसों पर भावांतर और तुअर की 100% सरकारी खरीद को मिली मंजूरी

Iran-Israel युद्ध से Rajasthan के Chawal Ki Kheti करने वाले किसान परेशान

फसल सुधार में ओमिक्स तकनीकों की भूमिका पर पीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

Sarso Ki Kheti से Amroha के Tasiha में खेत सुनहरे

मिट्टी की सेहत बचाने का मंत्र, पीएयू में वर्मी-कम्पोस्टिंग पर विशेषज्ञ व्याख्यान

विटामिन-डी की कमी दूर करने के लिए पीएयू की नई पहल, मशरूम पाउडर तकनीक के व्यावसायीकरण हेतु समझौता

ताज़ा ख़बरें

1

मिट्टी की सेहत बचाने का मंत्र, पीएयू में वर्मी-कम्पोस्टिंग पर विशेषज्ञ व्याख्यान

2

विटामिन-डी की कमी दूर करने के लिए पीएयू की नई पहल, मशरूम पाउडर तकनीक के व्यावसायीकरण हेतु समझौता

3

“LPG को लेकर अफवाहों से सावधान रहें”: कैबिनेट में पीएम मोदी का सख्त संदेश, कहा—घबराने की जरूरत नहीं, आपूर्ति मजबूत

4

पुंछ में NIA का बड़ा एक्शन: कई ठिकानों पर छापेमारी, हथियार-ग्रेनेड बरामदगी केस में आतंकी नेटवर्क की तलाश तेज

5

खरीफ सीजन के लिए देश में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को घबराने की जरूरत नहीं: एफएआई

6

खाद्य प्रणालियों में बदलाव: वैश्विक नेताओं के साथ 4th प्लांट-बेस्ड फूड्स समिट का सफल आयोजन

7

Agriculture Production में क्रांति आधुनिक तकनीक से बढ़ता उत्पादन

8

महिंद्रा ने पीथमपुर प्लांट में महिलाओं का सम्मान किया, 1000वां हार्वेस्टर रोलआउट कर बनाया नया कीर्तिमान

9

12 राज्यों के 101 गांवों में शुरू हुआ ‘ग्रोमोर ग्राम’ अभियान, किसानों को मिलेगा तकनीक और वैज्ञानिक सलाह का लाभ

10

नई दिल्ली में जल महोत्सव 2026 का राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की शिरकत