Delhi Mausam: दिल्ली की गर्मी ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया है। जला देने वाली दिल्ली की गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने बताया कि इस भीषण गर्मी से जूझने के दिन जल्दी ही गुजरने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार दिल्ली में मॉनसून 10 दिन पहले पहुंचने वाला है। मॉनसून पहुंचते ही दिल्ली में झमाझम बारिश होगी और तापमान में भी तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं दिल्ली में मॉनसून कब पहुंचेगा।
मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आमतौर पर दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून 30 जून को एंट्री करता है, लेकिन मौसम विभाग ने बताया कि इस बार दिल्ली में मॉनसून जल्दी पहुंच रहा है। आईएमडी के अनुसार, इस बार मॉनसून दिल्ली में जून के तीसरे सप्ताह में ही अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकता है। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश की शुरुआत हो जाएगी और लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिल सकती है।