×

दंगाइयों से पैसा वसूलेगी महाराष्ट्र सरकार, नागपुर हिंसा पर बोले CM फडणवीस

22 Mar, 2025 03:17 PM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को नागपुर हिंसा मामले में अब तक हुई कार्रवाई के संबंध में जानकारी देने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.

FasalKranti
Fiza, समाचार, [22 Mar, 2025 03:17 PM]
113

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को नागपुर हिंसा मामले में अब तक हुई कार्रवाई के संबंध में जानकारी देने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हालिया हिंसा के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निर्धारित नागपुर यात्रा प्रभावित नहीं होगी. सीएम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दंगाइयों की पहचान की जा रही है और अब तक 109 दंगाइयों को पकड़ा जा चुका है. इनमें से 18 नाबालिग हैं, उन पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

एक्शन में फडणवीस सरकार
मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि सोशल मीडिया पर जिन लोगों ने दंगे को लेकर पोस्ट किया है, उन पर भी दंगे भड़काने के आरोपों में कार्रवाई की जा रही है. साथ ही दंगे भड़काने वाले पॉडकास्ट की भी जांच की जा रही है. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हिंसा और आगजनी में जिन लोगों की संपत्तियों को नुकसान हुआ है, उन्हें आने वाले तीन से चार दिन मे मुआवजा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जल्द ही इंटरनेट से पाबंदी हटाने पर विचार किया जा रहा है.
दंगाइयों से कराएंगे नुकसान की भरपाई: CM फडणवीस
महाराष्ट्र सीएम ने कहा कि हिंसा के दौरान जो नुकसान हुआ है, उसकी वसूली दंगाइयों से की जाएगी. अगर उन्होंने पैसे नहीं भरे तो उनकी संपत्तियां जब्त की जाएंगी और उन्हें बेचकर नुकसान की भरपाई होगी. सरकार उन लोगों की मदद करेगी जिनके वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं. उन्होंने कहा कि अगले सात दिनों में हम ऐसे लोगों को आर्थिक मदद देने की योजना बना रहे हैं. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों पर भी दंगाइयों द्वारा पत्थर फेंके गए. हालांकि, छेड़छाड़ की खबरों को उन्होंने झूठा बताया. मुख्यमंत्री ने कहा, 'यह कहना गलत है कि नागपुर में हुई हिंसा खुफिया विफलता थी. इसमें कोई राजनीतिक पहलू नहीं है. यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि नागपुर हिंसा में कोई विदेशी या बांग्लादेशी एंगल है. इसकी भी हम जांच कर रहे हैं.'

Tags : Maharashtra government | | CM Fadnavis | Nagpur violence |

Related News

नवरात्रि में कालकाजी जाएंगे तो संभलकर! 10 दिन ट्रैफिक रहेगा बेहाल, दिल्ली पुलिस की बड़ी एडवाइजरी जारी

अब फ्लाइट में सीट चुनने पर नहीं लगेगा भारी चार्ज! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

होर्मुज़ की चुनौती पार कर भारत पहुंची ‘नंदा देवी’, LPG सप्लाई को मिला बड़ा सहारा

दिल्ली में गैस माफिया पर शिकंजा: 24 घंटे में कई छापे, 600 से ज्यादा सिलेंडर जब्त, कई गिरफ्तार

दिल्ली से अब आस्था की सीधी सवारी! वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या के लिए DTC की AC बसें जल्द

काबुल में तबाही का मंजर: अस्पताल पर हमले में 400 की मौत, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर साधा निशाना

सेवा ही सबसे बड़ा धर्म’: अपना घर आश्रम पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, बूढ़पुर तक सड़क निर्माण का किया ऐलान

दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले के बाद उड़ानें रोकीं! भ्रामक वीडियो शेयर करने पर 19 भारतीयों समेत 35 की गिरफ्तारी के आदेश

पुरानी दिल्ली के विकास को नई पहचान! SRDC का नाम बदलने की तैयारी में दिल्ली सरकार

जयपुर में LPG गैस संकट: पूरी रात लाइन में खड़े ऑटो चालक, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रही गैस

ताज़ा ख़बरें

1

पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत देश में बने 1,990 फिश फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन, तमिलनाडु में 113 एफएफपीओ गठित

2

किसानों को बोनस, सिंचाई को बल और गौपालन को नई पहचान—भोपाल कैबिनेट के बड़े फैसले

3

Gehu Ki Kheti 2026: ज्यादा उत्पादन के स्मार्ट तरीके

4

Balrampur News: Modern Farming से खेती में आया नया बदलाव

5

देश में मत्स्य अवसंरचना को मजबूत करने के लिए FIDF बना महत्वपूर्ण आधार, मध्य प्रदेश को भी मिला लाभ

6

आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 2014 से 2026 तक 22,654 लाख रुपये जारी, स्वदेशी गोवंश आबादी में 62.11 प्रतिशत वृद्धि

7

Strawberry Farm का बिजनेस प्लान कम लागत, हाई प्रॉफिट

8

पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रमों को मिला बढ़ावा, आंध्र प्रदेश समेत राज्यों को व्यापक लाभ

9

Mushroom Farming: महिलाओं के लिए बेहतर अवसर

10

Mandi News: sarso मंडी में ज्यादा, किसानों को कम दाम