भारत के सभी कृषि क्षेत्र में हर रोज नई तब्दिलियां देखने को मिल रही हैं. भारत की लगभग 50% जनसंख्या खेती पर निर्भर करती हैं.
FasalKranti
Fiza, समाचार, [05 Dec, 2022 03:52 PM]
2344
भारत के सभी कृषि क्षेत्र में हर रोज नई तब्दिलियां देखने को मिल रही हैं. भारत की लगभग 50% जनसंख्या खेती पर निर्भर करती हैं. भारत के हर हिस्से में अलग अलग तरह से खेती की जाती है, इसका कारण है हर क्षेत्र की जलवायु, भूमि और उर्वरक क्षमता का भिन्न प्रकार का होना.
1. विशिष्ट खेती (Specialized Farming): इस प्रकार की खेती के अंतर्गत एक ही प्रकार की खेती का उत्पादन किया जाता है और किसान अपनी आय के लिए केवल इसी पर निर्भर रहता है. व्यक्ति की कुल आय में इस प्रकार की खेती कम से कम 50% आय प्राप्त होती है. उदाहरण: चाय, कहवा, गन्ना और रबर इत्यादि की खेती.
2. मिश्रित खेती (Mixed Farming): इस प्रकार की खेती के अंतर्गत फसलों के उत्पादन के साथ साथ पशुपालन या डेरी उद्योग भी आता है. ऐसी खेती के अंतर्गत सहायक उद्यमों का कुल आय में कम से कम 10% योगदान होता है.
3. शुष्क खेती (Dry Farming): ऐसी भूमि में जहाँ वार्षिक वर्षा 20 इंच अथवा इससे कम हो, इस प्रकार की खेती की जाती है. ऐसी जगहों पर बिना किसी सिचाईं साधन के उपयोगी फसलों का उत्पादन किया जाता है. शुष्क खेती के क्षेत्रों में फसल उत्पादन के लिए भूमि में वर्षा के पानी की अधिक से अधिक मात्रा को सुरक्षित रखा जाता है. कृषि और ग्रामीण विकास के लिए नीतियां: एक अवलोकन
4. बहु प्रकारीय खेती (Diversified Farming) : इस प्रकार की खेती का सम्बन्ध उन जोतों या फार्मों से है जिन पर आमदनी के स्रोत कई उद्यमों या फसलों पर निर्भर करते हैं और प्रत्येक उद्यम अथवा फसल से जोत की कुल आमदनी का 50% से कम ही भाग प्राप्त होता है. ऐसे फार्म को विविध फार्म (general farm) भी कहते हैं.
5. रैंचिंग खेती (Ranching Farming): इस प्रकार की खेती में भूमि की जुताई, बुबाई, गुड़ाई आदि नही की जाती है और न ही फसलों का उत्पादन किया जाता है, बल्कि प्राकृतिक वनस्पति पर विभिन्न प्रकार के पशुओं जैसे भेड़, बकरी,गाय, ऊँट आदि को चराया जाता है. इस प्रकार की खेती मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, तिब्बत तथा भारत के पर्वतीय या पठारी भागों में भेड़, बकरी चराने के लिए की जाती है. ऑस्ट्रेलिया में भेड़ बकरी चराने वालों को रैन्चर कहा जाता है इसी कारण इस खेती को रैंचिंग कहा जाता है.
Tags : Agriculture news |
Related News
No results found
ताज़ा ख़बरें
1
मैपल्स ऐप पर दिखेंगे अधिकृत आधार केंद्र, UIDAI–मैपमाईइंडिया की साझेदारी
2
‘बायोटेक-किसान’ योजना से खेती में क्रांति, 1 लाख किसानों को मिला सीधा लाभ
3
भारत में strawberries farming कैसे शुरू हुई? जानें इसका इतिहास और विकास
4
यूपी पुलिस में 81,000+ पदों पर बंपर भर्ती, 2026-27 बनेगा युवाओं के लिए ‘गोल्डन ईयर’
5
इंडिया एआई–सीडीएससीओ हैकाथॉन लॉन्च, हेल्थकेयर में एआई नवाचार को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म
6
भारत-रूस रिश्तों को नई रफ्तार: पीएम मोदी से देनिस मांतुरोव की अहम मुलाकात, व्यापार और उर्वरक सहयोग पर जोर
7
Sarso ki kheti: Rajasthan फिर नंबर-1 रिकॉर्ड बढ़त
8
ग्रामीण विकास को बड़ा बूस्ट, 8 राज्यों को 1536 करोड़ रुपये से ज्यादा का अनुदान
9
टीवी कंटेंट पर सख्ती: 5 साल में 140+ उल्लंघनों पर सरकार की कार्रवाई
10
हरियाणा में राष्ट्रीय गोकुल मिशन से डेयरी सेक्टर को मजबूती, दूध उत्पादन में 59% की बढ़ोतरी