वीके टायर उच्च गुणवत्ता वाले टायरों का निर्माण करते हैं : राज कुमार ढींगरा
02 Sep, 2021 12:25 PM
खेती में लगातार बढ़ते कृषि मशीनरी के प्रयोग से काफी कुछ बदल गया है|
FasalKranti
समाचार, [02 Sep, 2021 12:25 PM]
खेती में लगातार बढ़ते कृषि मशीनरी के प्रयोग से
काफी कुछ बदल गया है| इससे खेती करना काफी आसान हुआ है|अधिकतर कृषि मशीनरी जैसे ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, ट्राली आदि मे टायरों का इस्तेमाल होता है|
जिससे कृषि कार्य बहुत आसान हो गया है| इसलिए कृषि मशीनरी
में प्रयोग होने वाले टायरो का
गुणवत्तायुक्त और टिकाऊ होना बहुत आवश्यक है| वी के टायर्स देश की तेजी से आगे बढती हुई टायर
निर्माता कंपनी है |जो अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले
और टिकाऊ टायरों का निर्माण करती है हमने इस विषय में कंपनी के प्रबंध निदेशक राज कुमार ढींगरा जी से
बात की पेश है उनसे खास बातचीत
वीके टायर इंडिया लिमिटेड की शुरुआत कैसे हुई ?
हम करीब करीब पिछले 20 साल से रबर इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं| इस क्षेत्र में काम करते हुए महसूस हुआ कि हमें इस क्षेत्र में कुछ नया करने की आवश्यकता है| तो हमने टायर इंडस्ट्री में कदम रखने की नीति बनाई| इसके लिए हमने पूरी तरह से अनुसन्धान किया और यही से वीके टायर की शुरुआत हुई|
आप की कंपनी कौन से टायर बनाती हैं ?
हम मुख्य रूप से छोटे वाहनों से लेकर बड़े वाहनों तक सभी प्रकार के टायर बनाते है| इनमे मुख्य रूप से टू व्हीलर टायर, थ्री व्हीलर टायर, एलएमवी और एससीवी टायर, ट्रक टायर, बस टायर, ट्रैक्टर टायर और फार्म इम्प्लेमेंट टायर आदि का निर्माण करते है| हम आने वाले समय में अपने टायर पोर्टफोलियो को और भी बढाएँगे|
कंपनी की मार्किट में उपस्थिति कैसी है ?
हम पूरे देश में कार्य कर रहे हैं| पूरे देश में हमारा डीलर नेटवर्क है, इसी नेटवर्क के जरिए हम अपने ग्राहकों तक टायर उपलब्ध करा रहे हैं| क्षेत्रीय मार्किट में हमारी अच्छी उपस्थिति है|इसके अलावा हम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी अपने उत्पाद उपलब्ध करा रहे हैं| विश्व के करीब 10 देशों में हम वीके टायर निर्यात कर रहे हैं|
वीके टायर की गुणवत्ता के विषय में आप क्या कहना चाहेंगे ?
हमारे सभी उत्पाद गुणवत्ता के मामले में खरे उतरते है| वीके टायर एक प्रमाणित कंपनी है| उत्पादों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए कई प्रक्रियाओं और अनुसन्धान के बाद बाजार में उतारा जाता है| उत्पादों को ग्राहकों की मांग के अनुरूप उत्पादों को तैयार किए जाते है| उत्पादों की बेहतर गुणवत्ता के चलते ही हमारे टायरों का रिप्लेसमेंट अनुपात बिल्कुल न के बराबर है| इसलिए हम अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले टायर उपलब्ध कराते हैं|
वीके टायर की भविष्य नीति क्या है?
आने वाले समय में हम इस क्षेत्र में और अधिक काम करने वाले है| हमारा मुख्य फोकस निर्यात पर रहेगा| हमरा प्रयास है आने वाले कुछ वर्षो में हम वैश्विक स्तर पर अपनी उपस्थिति को और अधिक मजबूत करे| इसलिए हम और अधिक देशों में वीके टायर को निर्यात करेंगे| इसके अलावा हम रेडियल टायर पर भी काम कर रहे हैं| आने वाले दो वर्षो में हम अपने ग्राहकों को रेडियल टायर उपलब्ध करायेंगे|
इस क्षेत्र में प्रतिद्वंद्वीता को किए नजरिए से देखते है ?
प्रतिद्वंद्वीता तो हर एक क्षेत्र में है| लेकिन हमें इसको हमेशा सकारात्मक तरीके से सोचना चाहिए| हमारा ध्यान हमेशा ग्राहकों की आवश्यकताओं को समझने में रहता है| इसलिए हम अपने ग्राहकों को सही समय पर सेवा प्रदान करते हैं | यदि हमारे किसी भी ग्राहक किसी प्रकार की समस्या होती है तो नजदीकी डीलर से संपर्क कर सकते हैं| प्रतिद्वंद्वीता को सकारात्मक रूप से लेने पर हमें आगे बढ़ने का मौका मिलता है|
अपने ग्राहकों को आप क्या कहना चाहेंगे ?
मै अपने ग्राहकों और किसान भाईयों से यही कहना चाहूँगा कि अभी हम कोरोना के कठिन दौर से गुजर रहे हैं ऐसे में वो बहुत ही सावधानी रखे और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें| इसी के साथ जब भी टायर ले तो उच्च गुणवत्ता वाले और टिकाऊ उत्पाद ले|
Tags :
Related News
No results found
ताज़ा ख़बरें
1
महाराष्ट्र की नई फसल बीमा योजना: किसानों का रुझान कम, पंजीकरण तिथि बढ़ाई गई
2
भारी बारिश की चेतावनी: IMD ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी, फसल और पशुधन बचाने के दिए टिप्स
3
वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी: जल्द ही बकानी रोग से मुक्त होगी बासमती धान
4
स्मार्ट इंडोर मशरूम फार्मिंग: शुरुआती लोगों के लिए संपूर्ण हिंदी गाइड
5
राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव में धांधली का लगाया बड़ा आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेश किए सबूत
6
ऑर्गेनिक बनाम नेचुरल खेती असली अंतर को समझिए
7
महावतार नरसिम्हा: भारत की पहली 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली एनिमेटेड फिल्म
8
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सीआरपीएफ वाहन हादसा: 3 जवान शहीद, 15 घायल
9
पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन से देश में पशु रोगों में आई कमी
10
भारत ने अमेरिकी टैरिफ को चुनौती दी: पीएम मोदी ने किसानों के हितों की रक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता