किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों और वैज्ञानिक सलाह से जोड़ने के उद्देश्य से Fasal Kranti द्वारा जनपद संभल में आगामी 9 व 10 मार्च को आयोजित किए जाने वाले फसल क्रांति किसान मेले 2026 के बारे में गांव नकेपुर के किसानों को अवगत कराया । यह “मुरादाबाद मंडल का पहला भव्य किसान मेला” है, जो क्षेत्र के किसानों के लिए ज्ञान, तकनीक और बाजार से जुड़ने का एक बड़ा मंच बनेगा।
यह कृषि मेला 9 और 10 मार्च 2026 को आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान, कृषि वैज्ञानिक, बीज कंपनियां और कृषि उपकरण निर्माता भाग लेंगे। मेले का उद्देश्य किसानों को नवीनतम खेती तकनीकों, उच्च गुणवत्ता वाले बीजों और आधुनिक कृषि उपकरणों की जानकारी प्रदान करना है।
मेले की प्रमुख विशेषताएं:
Fasal Kranti द्वारा आयोजित इस किसान मेले में किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विशेषज्ञों से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, किसानों को अपनी उपज बढ़ाने और लागत कम करने से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी भी दी जाएगी।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस किसान मेले में भाग लेकर इसे सफल बनाएं और आधुनिक खेती की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाएं।
यह आयोजन Uttar Pradesh के पश्चिमी क्षेत्र के किसानों के लिए कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है।