×

किसानों ने मांगे MSP के दाम, प्रशासन ने चलाई लाठियां, कई घायल, NH फिर होगा जाम?

07 Jun, 2023 10:53 AM

किसान हाईवे से नहीं हटे तो रात 9 बजे के करीब किसानों पर बल प्रयोग किया गया. हरियाणा पुलिस ने किसानों पर लाठीजार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.

FasalKranti
Journalist Fiza, समाचार, [07 Jun, 2023 10:53 AM]
309

Kisan Protest: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सूरजमुखी की फसल पर न्यूतम समर्थन मूल्य की मांग पर किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़- अमृतसर हाईवे को जाम कर दिया. काफी देर तक कुरुक्षेत्र में मंगलवार को जमकर हंगामा होता रहा. लेकिन जब किसान हाईवे से नहीं हटे तो रात 9 बजे के करीब किसानों पर बल प्रयोग किया गया. हरियाणा पुलिस ने किसानों पर लाठीजार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.


किसानों पर किया लाठीचार्ज


लाठीजार्ज में कई किसान घायल हुए हैं. वहीं, पुलिस ने किसानों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है. कुरुक्षेत्र में लाठीजार्ज के बाद किसानों ने जगह जगह जाम लगाए. हरियाणा के दूसरे जिलों में भी किसान सड़कों पर ऊतर आए और इस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई का विरोध किया. जानकारी के अनुसार, बुधवार को भी किसान सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदशर्न करेंगे. बुधवार सुबह 10:30 बजे के बाद किसान इसे लेकर बड़ा फैसला लेंगे. वहीं, किसान नेता राकेश टिकैट भी आज कुरुक्षेत्र पहुंच सकते हैं. यहां पर वह और गुरुनाम चढूनी का गुट एकसाथ धरना दे सकते हैं. चढ़ूनी को फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.


सरकार की खिलाफ नारेबाजी
कुरुक्षेत्र में किसानों पर हुए लाठीचार्ज का झज्जर में भी असर देखने को मिला. लाठीचार्ज के विरोध में झज्जर जिले के बेरी कस्बे में किसानों ने जाम लगा दिया. किसान देर शाम बेरी -झज्जर रोड पर आकर बैठ गए और सरकार और पुलिस के विरोध में खूब नारेबाजी की. जाम लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने बुझाने में जुट गई, मगर किसानों ने पुलिस की एक नहीं सुनी.


कुरुक्षेत्र में किसानों ने जगह-जगह किया चक्का जाम


किसानों का साफ तौर पर कहना है कि अपनी हकों की आवाज उठाने के लिए किसान कुरुक्षेत्र में धरना प्रदर्शन करने के लिए आए थे, लेकिन पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया, जिससे प्रदेशभर के किसानों में रोष है. हालांकि बेरी कस्बे में किसान करीब 2 घंटे तक सड़क पर बैठे रहे और पुलिस की काफी मशक्कत के बाद किसानों ने सड़क पर लगाया जाम खोल दिया. हालांकि, किसानों ने पुलिस और प्रशासन को कल एक बार फिर से डीघल गांव में रोहतक-झज्जर रोड़ पर जाम लगाने की चेतावनी दी है.



जानें क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि चंडीगढ़ में किसानों की सूरजमुखी को एमएसपी पर खरीदने को लेकर और भावांतर योजना में ना बेचने को लेकर किसानों व अधिकारियों की शुक्रवार को मीटिंग हुई थी, लेकिन उसमें कोई समाधान ना निकलने के चलते किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने 6 जून को शाहबाद में जाम लगाने की चेतावनी दी थी.
दरअसल, हरियाणा सरकार ने सूरजमुखी को भावांतर योजना में खरीदने का निर्णय लिया है, जिसमें ₹4800 भाव तय किया गया है और भावांतर योजना के तहत ₹1000 किसान को दिए जाएंगे. कुल ₹5800 किसान को प्रति किवंटल सूरजमुखी पर दिया जाएंगे, लेकिन एमएसपी ₹6400 है और इस पर सरकार खरीद नहीं कर रही है. इस पर किसान नाराज हैं.



Tags : Breaking news |

Related News

AAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल, सदन में बदली सियासी तस्वीर

AAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा ने दिया इस्तीफा, बोले—‘पार्टी अपने मूल्यों से भटक गई’

बंगाल में लोकतंत्र का महापर्व: पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग, जनता ने दिखाया जबरदस्त उत्साह

भीषण गर्मी में रेलवे का बड़ा कदम: यात्रियों को मुफ्त पानी, प्लेटफॉर्म पर प्याऊ की खास व्यवस्था

ग्रीन उड़ान’ की ओर बड़ा कदम: ATF में सिंथेटिक ब्लेंडिंग की मंजूरी, सस्ता और साफ होगा हवाई सफर

“No PUC, No Fuel”: दिल्ली में बिना ‘हेल्थ रिपोर्ट’ गाड़ी चलाना पड़ेगा भारी, पेट्रोल पंपों पर सख्ती शुरू

उद्घाटन से ठीक पहले पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग, CDU यूनिट में उठे धुएं के गुबार से मचा हड़कंप

जशपुर की पहाड़ियों में दर्दनाक विमान हादसा, जंगल में गिरा चार्टर्ड प्लेन—आग और धुएं से दहला इलाका

स्मार्ट मीटर पर ब्रेक, उपभोक्ताओं को राहत का झटका नहीं झटका—योगी सरकार का बड़ा फैसला

बारिश से बिगड़ी फसल पर राहत: पंजाब में 70% तक खराब चमक वाला गेहूं भी MSP पर खरीदेगी सरकार

ताज़ा ख़बरें

1

₹10,000 करोड़ के ‘स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0’ के लिए डीपीआईआईटी ने जारी किए नए दिशानिर्देश

2

कैंसर पर जीत की कहानियां बनीं उम्मीद की रोशनी, जयपुर में उपराष्ट्रपति का बड़ा संदेश

3

Rose Farming: ज्यादा डिमांड और अच्छी कमाई वाला काम

4

Mushroom Farming in India: स्मार्ट आय का बेहतरीन अवसर

5

Oyster Mushroom Farming: लाभदायक और आसान व्यवसाय

6

Papaya Farming में Red Spider Mites (लाल मकड़ी) पहचान, रोकथाम और इलाज के 7 असरदार तरीके

7

खेती में बदलाव की दस्तक: नए बीज और कीटनाशक कानून पर सरकार की तैयारी

8

कीटनाशक कानून: सुरक्षित और भरोसेमंद खेती की मजबूत नींव

9

SML ने ICAR के साथ मिलकर सस्टेनेबल न्यूट्रिशन पर रिसर्च को दिया बढ़ावा

10

नासिक जिले में बेमौसम बारिश से ₹73 करोड़ से ज्यादा का नुकसान


ताज़ा ख़बरें

1

₹10,000 करोड़ के ‘स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0’ के लिए डीपीआईआईटी ने जारी किए नए दिशानिर्देश

2

कैंसर पर जीत की कहानियां बनीं उम्मीद की रोशनी, जयपुर में उपराष्ट्रपति का बड़ा संदेश

3

Rose Farming: ज्यादा डिमांड और अच्छी कमाई वाला काम

4

Mushroom Farming in India: स्मार्ट आय का बेहतरीन अवसर

5

Oyster Mushroom Farming: लाभदायक और आसान व्यवसाय

6

Papaya Farming में Red Spider Mites (लाल मकड़ी) पहचान, रोकथाम और इलाज के 7 असरदार तरीके

7

खेती में बदलाव की दस्तक: नए बीज और कीटनाशक कानून पर सरकार की तैयारी

8

कीटनाशक कानून: सुरक्षित और भरोसेमंद खेती की मजबूत नींव

9

SML ने ICAR के साथ मिलकर सस्टेनेबल न्यूट्रिशन पर रिसर्च को दिया बढ़ावा

10

नासिक जिले में बेमौसम बारिश से ₹73 करोड़ से ज्यादा का नुकसान