Farmers are getting benefits by connecting with online platform ONDC
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ONDC के साथ जुड़कर किसानों को मिल रहा है लाभ
11 Oct, 2023 12:07 PM
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, लघु कृषक कृषि व्यापार संघ (एसएफएसी) और सीएससी ने मिलकर आइएनए मार्केट स्थित दिल्ली हॉट में आज FPO मेले का आयोजन किया।
FasalKranti
Emren, समाचार, [11 Oct, 2023 12:07 PM]
306
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, लघु कृषक कृषि व्यापार संघ (एसएफएसी) और सीएससी ने मिलकर आइएनए मार्केट स्थित दिल्ली हॉट में आज FPO मेले का आयोजन किया। इस मेले में देश के प्रमुख FPOs ने भाग लिया। दिल्ली हाट में लगे इस मेले में 20 से अधिक FPOs के एक से बढ़कर एक उत्पादों की प्रदर्शनी हुई। इस मेले के माध्यम से आने वाले लोगों को प्राकृतिक उत्पादों का एक नया अनुभव मिला।FPO यानी किसान उत्पादक संगठन, किसानों का एक समूह होता है जो अपने क्षेत्र में फसल उत्पादन से लेकर खेती-किसानी से जुड़ी तमाम व्यावसायिक गतिविधियां भी चलाता है। FPO के जरिए किसानों को ना सिर्फ कृषि उपकरण के साथ खाद, बीज, उर्वरक जैसे कई उत्पाद के थोक मूल्य पर छूट मिलती हैं बल्कि FPO तैयार फसल एवं उसकी प्रोसेसिंग करके उत्पाद को मार्केट में बेचते हैं। गौरतलब है कि FPO ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई रफ़्तार दे रहे हैं। बाजारों तक किसानों की पहुंच आसान बनाने के क्रम में आज देश के हर ब्लॉक में एक FPO या तो बन चुका है या जल्द ही बन जाएगा। FPO के माध्यम से आज 8 लाख किसानों के 2165 से ज्यादा संगठन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ONDC के साथ जुड़कर व्यापार कर रहे हैं।
इस मौके पर सीएससी एसपीवी के प्रबंध निदेशक और सीईओ, श्री संजय राकेश ने कहा कि सीएससी ने हमेशा विभिन्न पहलों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया है। किसान और कृषि हमारी पहल का अभिन्न अंग हैं। देश के दूर-दराज इलाकों में मौजूद सीएससी के विशाल नेटवर्क की बदौलत पहले से ही हम किसानों को टेली-परामर्श, फसल बीमा, ई-पशु चिकित्सा, किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम किसान योजनाओं के जरिए विभिन्न सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसी कड़ी में हम देश भर में FPOs के गठन में पूरे जोश के साथ काम कर रहे हैं। FPO के जरिए हमारे VLE देशभर के किसानों के सशक्तिकरण में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। देश के दूरदराज इलाकों में स्थित साढ़े पांच लाख से अधिक CSC ने नागरिकों के जीवन में एक सराहनीय बदलाव किया है। ग्रामीण नागरिक CSC केंद्रों के माध्यम से अपने घर पर ही विभिन्न विभागों की सेवाएं प्राप्त करने में सक्षम हैं। उदाहरण के लिए, जाति, आय, अधिवास, चरित्र प्रमाण पत्र, और रोजगार पंजीकरण, आदि, इन सेवाओं की मदद से, CSC ने गांव के लोगों को ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में मदद करके एक उल्लेखनीय कार्य किया है।
एक अनुमान के मुताबिक भारत में 12 करोड़ से अधिक छोटे और सीमांत किसान हैं, जिनकी औसत जोत का आकार 1.1 हेक्टेयर से कम है। अधिकांश छोटे और सीमांत किसानों को उत्पादन और उत्पादन के बाद के काम जैसे टेक्नो लॉजी तक पहुंच, उचित कीमतों पर गुणवत्तापपूर्ण साजो-सामान, बीज उत्पादन, खेती की मशीनरी की इकाई, मूल्य वर्धित उत्पाीद, प्रसंस्करण, ऋण, निवेश और सबसे महत्वपूर्ण बाजार दोनों में जबरदस्त चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस प्रकार, एफपीओ के गठन के माध्यम से ऐसे उत्पादकों का सामूहिकीकरण ऐसी चुनौतियों का समाधान करने और उनकी आय बढ़ाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
Tags : Latest News
Related News
पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन 31 जुलाई 2025 तक खुले, आम नागरिक भी कर सकते हैं आवेदन
KVK रत्नागिरी (लांजा) में मृदा परीक्षण शिविर और 'अर्जुन ड्रोन' का प्रदर्शन सफलतापूर्वक संपन्न
नागपुर हिंसा: प्रदर्शनकारियों द्वारा वाहनों में आग लगाने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा
हिंदू कार्यकर्ताओं ने शिमला में ‘अवैध’ मस्जिद के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन
ITOTY 2024 : ट्रैक्टर इंडस्ट्री को “ITOTY 2024” में मिलेगा उत्कृष्टता का सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय स्टील स्लैग रोड सम्मेलन का आयोजन भारत में किया गया
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने थल सेना प्रमुख का पदभार संभाला
गुर्दे के कैंसर के चिकित्सा समाधान की दिशा में वैज्ञानिकों ने एक महत्वपूर्ण खोज
कोयला गैसीकरण पर दो दिवसीय कार्यशाला- "केयरिंग-2024" का आयोजन किया गया
कृषि एवं किसान मंत्रालय ने कृषि वित्तपोषण के भविष्य पर चर्चा करने के लिए बैठक की
ताज़ा ख़बरें
1
स्मार्ट एग्रो-टेक्नोलॉजी वर्कशॉप: CSIR ने केरल में मिट्टी और फसल की सेहत के लिए AI, IoT को दिखाया
2
गेहूं की जल्दी कटाई से सप्लाई की संभावना बढ़ी
3
Dhan Ki Kheti: लागत नियंत्रण से बेहतर लाभ
4
Drip Irrigation: सूखे में भी मजबूत फसल उत्पादन
5
Gehu Ki Kheti: आधुनिक तकनीकों से भरपूर फसल पाएं
6
Chia Seeds से दूर रहें ये 5 लोग, AIIMS डॉक्टर की सलाह
7
Orange Farming Crisis 2026 बढ़ती चुनौतियाँ और किसानों के लिए नए समाधान
8
कृषि मशीनरी के व्यावसायीकरण के लिए विश्वविद्यालय और लुधियाना की कंपनी के बीच समझौता
9
थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी
10
पर्यटन मंत्रालय के 'अतुल्य भारत' अभियान को मिलेगी नई रफ़्तार
ताज़ा ख़बरें
1
स्मार्ट एग्रो-टेक्नोलॉजी वर्कशॉप: CSIR ने केरल में मिट्टी और फसल की सेहत के लिए AI, IoT को दिखाया
2
गेहूं की जल्दी कटाई से सप्लाई की संभावना बढ़ी
3
Dhan Ki Kheti: लागत नियंत्रण से बेहतर लाभ
4
Drip Irrigation: सूखे में भी मजबूत फसल उत्पादन
5
Gehu Ki Kheti: आधुनिक तकनीकों से भरपूर फसल पाएं
6
Chia Seeds से दूर रहें ये 5 लोग, AIIMS डॉक्टर की सलाह
7
Orange Farming Crisis 2026 बढ़ती चुनौतियाँ और किसानों के लिए नए समाधान
8
कृषि मशीनरी के व्यावसायीकरण के लिए विश्वविद्यालय और लुधियाना की कंपनी के बीच समझौता
9
थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी
10
पर्यटन मंत्रालय के 'अतुल्य भारत' अभियान को मिलेगी नई रफ़्तार