Chicken Kadnath eggs are in high demand, one kilo is sold for a thousand rupees
मुर्गी कड़कनाथ के अंडे की अधिक मांग ,एक हजार रुपये में बिकते हैं एक किलो
31 May, 2021 05:46 PM
कोरोना काल में हर कोई अपने खान-पान पर ध्यान दे रहे हैं। संक्रमण से बचाव
को लेकर पौष्टिक और खासकर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ लिए जा
रहे हैं। नॉनवेज पसंद वालों के लिए अंडा एक अच्छा आहार माना जाता है।
FasalKranti
समाचार, [31 May, 2021 05:46 PM]
कोरोना काल में हर कोई अपने खान-पान पर ध्यान दे
रहे हैं। संक्रमण से बचाव को लेकर पौष्टिक और खासकर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने
वाले खाद्य पदार्थ लिए जा रहे हैं। नॉनवेज पसंद वालों के लिए अंडा एक अच्छा आहार
माना जाता है। वैसे तो बाजार में देशी और पॉल्ट्री फार्म दोनों तरह के अंडे रोज
बिकते हैं। लेकिन विशेष प्रजाति की मुर्गी कड़कनाथ के अंडे की अधिक मांग है। आमतौर
पर यह मिलता भी नहीं है।
गया जिले के
कोंच प्रखंड के बड़गांव निवासी युवा किसान प्रभात कुमार ने इस साल के प्रारंभ में
जो पॉल्ट्री शुरू की थी वहां कड़कनाथ अपनी लगातार शान बनाए हुए हैं। इनके यहां
अंडा का भी उत्पादन हो रहा है। प्रभात कहते हैं कि कोरोना काल में कई लोग रु चि के
साथ इसके अंडे का सेवन कर रहे हैं। कई संक्रिमत लोगों ने भी इनका सेवन किया।
परिणाम बेहतर रहा।
बाजार से कड़कनाथ के अंडे कई गुणा महंगे हैं। एक
अंडा की कीमत 50 से 60 रु पए है। जबकि एक सामान्य अंडा की कीमत 6 से 7 रुपए
है। कड़कनाथ मुर्गी औसतन हर तीन दिन पर एक अंडे देती है। गांव के अलावा दूर-दराज
से भी लोग इस खास अंडा को खरीदकर ले जा रहे हैं। बेलागंज निवासी विष्णुचेतानंद का कहना हैं कि कोरोना काल में इम्यूनिटी बढ़ाने
में कड़कनाथ के अंडे बहुत ही फायदेमंद हैं। कमजोरी को दूर करने में बहुत सहायक है।
प्रभात ने बीते फरवरी में मध्यप्रदेश के झाबुआ से
50 कड़कनाथ मंगवाए थे। इसकी मांग और बढ़ी तो एक माह
बाद फिर 50 मुर्गी लाए। इनमें कुछ मुर्गे भी थे। ये
सभी काले रंग के हैं। अब तक इनके यहां से 60 मुर्गे
बिके हैं। दूर-दूर से लोग इनके यहां मुर्गा लेने आते हैं। कड़कनाथ का मुर्गा एक
किलो एक हजार रुपये में बिकता है। लोग बड़े चाव से इसे खरीदते हैं। प्रभात खुद इन
मुर्गों के पालन पर ध्यान देते हैं। कड़कनाथ मुर्गा का मांस भी काले रंग का ही
होता है। यह बहुत ही पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। अंडों को सुरिक्षत
रखने के लिए प्रभात घड़ा का इस्तेमाल करते हैं। भूसा के उपर अंडा रखते हैं।
जिला पशुपालन विभाग के नोडल अफसर डॉ. उपेंद्र
कुमार का कहना है कि कड़कनाथ का अंडा सुगर व ह्रदय रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद
है। इसमें बहुत ही कम मात्रा में
कोलेस्ट्रॉल होता है। सामान्य अंडों की तुलना में 25 फीसद
अधिक प्रोटीन पाया जाता है। कड़कनाथ में कारनोसीन नाम का एंटी ऑक्सीडेंट होता है।
यह शरीर में होने वाले सूजन को कम करता है।
Tags :
Related News
No results found
ताज़ा ख़बरें
1
APEDA की पहल से बागवानी उत्पादों के वैश्विक बाजार में भारत की पकड़ और मजबूत
2
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने कृषि, स्वास्थ्य, दूरसंचार क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव की ओर कदम बढाया
3
किसानों से जल उपयोग शुल्क वसूलने की कोई योजना नहीं, केंद्र सरकार ने दी आधिकारिक सफाई
4
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने 'भविष्य की क्षमताएं' रिपोर्ट का किया विमोचन, जानिए क्या है इस रिपोर्ट का मतलब
5
आदिवासियों के उत्थान के लिए ‘आदि कर्मयोगी बीटा संस्करण’ का आयोजन किया गया
6
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया
7
दिल्ली में रूरल डॉट डिजिटल कॉन्फ्रेंस 2025 का आयोजन किया गया, इंडस्ट्री के दिग्गज हुए शामिल
8
अजय देवगन को 'मैदान' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला
9
केडीएम को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ‘ज़ी भारत की उड़ान’ अवॉर्ड से सम्मानित किया
10
पुष्पा ज्वैलर्स के डिजाइनों को हम अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में लेकर गए-अनुपम टिबरेवाल