×

भारत बनेगा निर्यात शक्ति! केंद्र सरकार ने ₹25,060 करोड़ के 'एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन' को दी मंजूरी

13 Nov, 2025 04:00 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत के निर्यात ढांचे को मज़बूत करने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए ‘एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन (EPM)’ को मंजूरी दी है।

FasalKranti
Emren, समाचार, [13 Nov, 2025 04:00 PM]
130

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत के निर्यात ढांचे को मज़बूत करने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन (EPM)’ को मंजूरी दी है। यह मिशन वित्त वर्ष 2025–26 से 2030–31 तक के लिए ₹25,060 करोड़ की राशि से लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य भारत के एमएसएमई, नए निर्यातकों और श्रम-प्रधान क्षेत्रों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ाना है।

एक ही मिशन से होगी सभी निर्यात योजनाओं की एकीकृत शुरुआत
यह मिशन भारत के निर्यात तंत्र में एक बड़े बदलाव की शुरुआत करेगा। अब तक बिखरी हुई योजनाओं को एकीकृत कर एक परिणाम-आधारित और डिजिटल ढांचा तैयार किया गया है, जो बदलते वैश्विक व्यापार माहौल के अनुसार तुरंत प्रतिक्रिया दे सकेगा। इस मिशन में वाणिज्य विभाग, एमएसएमई मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, और राज्य सरकारों सहित कई प्रमुख हितधारक शामिल होंगे।

दो सब-स्कीमों के माध्यम से मिलेगा सीधा लाभ
मिशन के तहत दो प्रमुख उप-योजनाएँ लागू होंगी –

  1. निर्यात प्रोत्साहन (NIRYAT PROTSAHAN)”इसका उद्देश्य एमएसएमई को सस्ती व्यापारिक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। इसके तहत ब्याज सबवेंशन, एक्सपोर्ट फैक्टरिंग, क्रेडिट कार्ड फॉर ई-कॉमर्स एक्सपोर्टर्स, और गैर-गिरवी गारंटी योजनाएँ शामिल हैं।
  2. निर्यात दिशा (NIRYAT DISHA)”यह योजना गैर-वित्तीय सहायता पर केंद्रित है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय ब्रांडिंग, पैकेजिंग, ट्रेड फेयर में भागीदारी, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग, तथा ट्रेड इंटेलिजेंस और स्किल बिल्डिंग जैसी सुविधाएँ शामिल होंगी।

टेक्सटाइल, लेदर, जेम्स एंड ज्वेलरी को मिलेगा विशेष लाभ
सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस मिशन के अंतर्गत टेक्सटाइल, लेदर, इंजीनियरिंग गुड्स, जेम्स एंड ज्वेलरी, और मरीन प्रोडक्ट्स जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे न केवल रोज़गार की सुरक्षा होगी बल्कि नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय उत्पादों की पहुँच भी बढ़ेगी।

डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ेगा पूरा निर्यात सिस्टम
इस मिशन को डीजीएफटी (DGFT) द्वारा लागू किया जाएगा और आवेदन से लेकर भुगतान तक की सभी प्रक्रियाएँ एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होंगी। इसका मकसद है कि हर एमएसएमई को आसान फाइनेंसिंग, मार्केट एक्सेस और प्रमाणन सहायता उपलब्ध हो सके।

विकसित भारत 2047 की दिशा में बड़ा कदम
एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन’ भारत को वैश्विक व्यापार शक्ति के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक निर्णायक पहल है। यह न केवल निर्यात को बढ़ावा देगा, बल्कि गैर-पारंपरिक जिलों से निर्यात, रोजगार सृजन और टेक्नोलॉजी-आधारित व्यापारिक व्यवस्था को भी मज़बूत करेगा।

Tags :

Related News

Oman में ganne ki kheti (Sugarcane Farming) की कटाई शुरू, उत्पादन बढ़ेगा (2026)

डिजिटल पंचायतों की ओर बड़ा कदम: ई-ग्रामस्वराज से 3 लाख करोड़ से ज्यादा भुगतान, ‘सभासार’ अब 23 भाषाओं में

Mushroom Farming: उच्च लाभ वाला कृषि व्यवसाय अवसर

MSP पर दलहन-तिलहन की रिकॉर्ड खरीद को मंजूरी, किसानों को मिलेगा बड़ा आर्थिक सहारा

Chawal Ki Kheti (rice cultivation) बेहतर गुणवत्ता के साथ नई दिशा

मार्च 2026 में महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री में 33% की तेज़ बढ़त, FY26 में बनाया नया रिकॉर्ड

ग्रामीण विकास को बड़ा सहारा: केंद्र ने 8 राज्यों को 2,461 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान जारी किया

मिडिल ईस्ट में तनाव बरकरार: तेहरान में धमाके, इज़रायल ने मिसाइल हमले नाकाम किए

किसानों के लिए अलर्ट: मक्के की फसल पर फॉल आर्मीवर्म का खतरा, वैज्ञानिकों ने बताए बचाव के उपाय

रबी विपणन सत्र 2026-27: शुरू हुई गेहूं की सरकारी खरीद, किसानों को मिलेगा ₹2585 प्रति क्विंटल MSP

ताज़ा ख़बरें

1

मिडिल ईस्ट में तनाव बरकरार: तेहरान में धमाके, इज़रायल ने मिसाइल हमले नाकाम किए

2

गैस संकट के बीच दिल्ली का बड़ा दांव! हर घर तक पाइपलाइन गैस पहुंचाने के लिए 4 लाख नए PNG कनेक्शन का मिशन शुरू

3

किसानों के लिए अलर्ट: मक्के की फसल पर फॉल आर्मीवर्म का खतरा, वैज्ञानिकों ने बताए बचाव के उपाय

4

गेहूं किसानों की बल्ले-बल्ले! MSP में ₹160 की बढ़ोतरी, अब ₹2585 प्रति क्विंटल मिलेगा दाम

5

रबी विपणन सत्र 2026-27: शुरू हुई गेहूं की सरकारी खरीद, किसानों को मिलेगा ₹2585 प्रति क्विंटल MSP

6

उत्तर भारत में मौसम का कहर: यूपी में बारिश-ओलावृष्टि, MP-राजस्थान अलर्ट पर, कश्मीर में एवलांच का खतरा

7

1 अप्रैल से जेब पर डबल मार! गैस सिलेंडर महंगा, रेल टिकट नियम सख्त- सैलरी भी होगी कम

8

ग्रीन अमोनिया से बदलेगा उर्वरक सेक्टर, ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

9

खीरा-भिंडी की फसल को कीटों से बचाने के लिए वैज्ञानिकों ने बताए पर्यावरण अनुकूल उपाय

10

सेवा, समर्पण और विरासत को सलाम: दो वरिष्ठ शिक्षाविदों को भावुक विदाई