×

तारे जमीन के सीक्वल को मिली CBFC से मंजूरी, जल्द रिलीज होगा ट्रेलर

28 Apr, 2025 12:27 PM

आमिर की 'सितारे जमीन पर' को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. खबर है कि फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है.

FasalKranti
समाचार, [28 Apr, 2025 12:27 PM]

साल 2022 में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान कुछ समय के लिए फिल्मों से दूर हो गए थे. लेकिन फिर उन्होंने अनाउंस किया कि वो अपनी हिट फिल्म 'तारे जमीन पर' का सीक्वल 'सितारे जमीन पर' लेकर आ रहे हैं. उनकी फिल्म पर पिछले काफी समय से कई सारे अपडेट्स आ रहे हैं. अब एक बार फिर आमिर की फिल्म पर एक नई अपडेट आई है. जिसे सुनकर उनके फैंस काफी खुशी महसूस कर सकते हैं.

'सितारे जमीन पर' को मिली सेंसर बोर्ड से मंजूरी, जल्द आएगा ट्रेलर
आमिर की 'सितारे जमीन पर' को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. खबर है कि फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है. सेंसर बोर्ड की लिस्टिंग के मुताबिक, 'सितारे जमीन पर' के ट्रेलर को UA 13+ रेटिंग मिली है. जिसके बाद इसके ट्रेलर को 13 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं देख सकते हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट 29 सेकेंड लंबा हो सकता है. आमिर फिल्म के ट्रेलर को अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'रेड 2' के दौरान थिएटर्स में रिलीज कर सकते हैं.
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान अपनी फिल्म को पहले 30 मई के दिन रिलीज करने वाले थे. लेकिन फिर उन्होंने इसे बदलकर 20 जून कर दिया. ताकि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बिना किसी बड़ी फिल्म से क्लैश हुए अच्छी और लंबी चल सके. साल 2016 के बाद, आमिर को अपनी एक बड़ी सपुरहिट फिल्म का इंतजार है. फैंस को उम्मीद है कि उनकी 'सितारे जमीन पर' अच्छी फिल्म बनकर सामने आ सकती है. उनकी फिल्म को आरएस प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी नजर आएंगी.

Tags : Sequel of Taare Zameen | Taare Zameen | Sitare zameen pr |

Related News

लॉरेंस गैंग का Singer B Praak को 10 करोड़ का फिरौती नोटिस, मोहाली पुलिस ने दर्ज की शिकायत

सपनों को उड़ान देता इंटरनेशनल मुम्बई कार्निवल 2026

इंडियन आइडल विजेता प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन, पत्नी-बच्ची की अंतिम विदाई में टूटा दिल

प्रियंका-निक का जलवा: गोल्डन ग्लोब्स 2026 के रेड कारपेट पर पावर कपल ने लूटा दिलों पर राज

पीली धूप, पीले रंग और प्यार: नुपुर सेनन-स्टेबिन बेन की उदयपुरी हल्दी में झूमे पूरा परिवार

2026 में पांच बड़ी फिल्मों के साथ नई पहचान गढ़ेंगी रुचि गुज्जर

कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' की री-रिलीज फिर टली, फैंस को और इंतजार

पूनम झा का “मज़ा ले ले” बना परफेक्ट पार्टी ट्रैक

अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग से सजी नई ब्रांड फ़िल्म

मास्टरशेफ इंडिया के नए सीज़न में शिल्पा शेट्टी का ‘नए भारत’ का संदेश

ताज़ा ख़बरें

1

Aparajita Flower के फायदे और महत्व

2

सोलर दीदी को गणतंत्र दिवस समारोह का न्योता, राष्ट्रपति भवन से आया बुलावा

3

दूषित पानी त्रासदी: राहुल गांधी ने इंदौर पीड़ितों से मिलकर सरकार पर उठाए सवाल

4

खेत की मेहनत और बेटी का भविष्य किसान परिवारों के लिए Lado Lakshmi Yojana

5

Bajra Ki Kheti: सूखा सहनशील और लाभकारी फसल

6

वैश्विक चुनौतियों के बीच भी भारत के वस्त्र और परिधान निर्यात में मजबूती, लगातार दूसरे महीने दर्ज हुई वृद्धि

7

अन्नदाता से सरकार तक Anaaj Kharid Portal से बदली अनाज खरीद की तस्वीर

8

ईडी का बड़ा एक्शन: 7 राज्यों में ड्रग्स मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क पर छापे, 26 ठिकानों की तलाशी

9

नासिक में नई इकाई से माइक्रो-इरिगेशन उत्पादन को मिलेगी रफ्तार, क्षमता में 50% तक बढ़ोतरी

10

हरित क्रांति से डिजिटल खेत भारतीय कृषि का नया अध्याय Agriculture Production