×

पंजाब: फिर केंद्र सरकार से नाराज हुए किसान,'रेल रोको आंदोलन' की हुई शुरुआत

29 Sep, 2023 04:37 PM

पंजाब के किसानों में एक बार फिर सरकार के खिलाफ गुस्सा नजर आ रहा है. दरअसल, इस बार किसान बाढ़ से प्रभावित हुई फसलों और एमएसपी के सही दाम न मिलने को लेकर केंद्र सरकार से नाराज हैं.

FasalKranti
Fiza, समाचार, [29 Sep, 2023 04:37 PM]
228

पंजाब के किसानों में एक बार फिर सरकार के खिलाफ गुस्सा नजर आ रहा है. दरअसल, इस बार किसान बाढ़ से प्रभावित हुई फसलों और एमएसपी के सही दाम न मिलने को लेकर केंद्र सरकार से नाराज हैं. इसी कड़ी में किसानों ने रेल रोको आंदोलन की शुरुआत कर दी है. किसानों ने आज यानी 28 सितंबर को राज्य में कई जगहों पर ट्रेनें रोकी. किसानों का रेल रोको आंदोलन 30 सितंबर तक जारी रहेगा. इस दौरान उत्तरी भारत के 18 किसान संगठन पंजाब में 15 जगह पर ट्रेनों का चक्का जाम करेंगे.

जानें क्या है किसानों की मांगे
किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली बॉर्डर पर बैठे कई किसानों के खिलाफ मामले दर्ज हुए थे. इनमें के कई किसानों के ऊपर दर्ज मामले वापस नहीं हो पाए हैं. किसानों की मांग है कि इन मामलों को जल्द से जल्द वापस लिया जाए. इसके अलावा लखीमपुर खीरी कांड को लेकर किसान मुखर हैं. उनका कहना है कि इस मामले में अभी तक इंसाफ नहीं हो पाया. उन्हें जल्द से जल्द इंसाफ मिलना चाहिए. किसानों ने आगे कहा है कि कहा अगर 3 दिन के रेल रोको आंदोलन में केंद्र सरकार ने हमारी बात नहीं मानी तो पूरे देश में इस आंदोलन को बढ़ाया जाएगा.

50 हजार करोड़ रुपये का पैकेज दे सरकार

साथ ही किसानों ने प्रदेश में कई जगहों पर आई बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के 50000 करोड रुपए के पैकेज की मांग की है. इसके अलावा सानों ने एमएसपी कानून गारंटी कानून बनाने, मनरेगा योजना के तहत हर साल 200 दिन का रोजगार, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, किसानों और मजदूरों का कुल कर्ज खत्म करने की भी मांग पर वे अड़े हैं. बता दें कि पिछले दिनों इन्हीं मांगों को लेकर 21 अगस्त को चंडीगढ़ कूच किया था. इसे विफल करने के लिए पंजाब सरकार ने कई किसान नेताओं को गिरफ्तार किया था.

Tags : कृषि न्यूज |

Related News

प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा, मलबे में दबे कई लोग; युद्धस्तर पर जारी रेस्क्यू ऑपरेशन

दिल्ली में महंगी हो सकती है बिजली! अप्रैल से बढ़ेंगी दरें, लेकिन सब्सिडी से राहत देने की तैयारी

होर्मुज पर ‘तेल का टैक्स’! युद्ध के बीच ईरान की वसूली से दुनिया में मचा हड़कंप

उत्तम नगर में ‘अलर्ट पर प्रशासन’: ईद से पहले सख्त सुरक्षा, तनाव के बीच शांति बनाए रखने की अपील

मिडिल ईस्ट संकट पर सक्रिय भारत: PM Modi ने एक दिन में 5 देशों से की बात, ऊर्जा संकट पर जताई चिंता

कतर पर मिसाइल से भड़का मिडिल ईस्ट, ट्रम्प की सख्त चेतावनी- अब हमला हुआ तो होगा बड़ा एक्शन

नवरात्रि में कालकाजी जाएंगे तो संभलकर! 10 दिन ट्रैफिक रहेगा बेहाल, दिल्ली पुलिस की बड़ी एडवाइजरी जारी

अब फ्लाइट में सीट चुनने पर नहीं लगेगा भारी चार्ज! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

होर्मुज़ की चुनौती पार कर भारत पहुंची ‘नंदा देवी’, LPG सप्लाई को मिला बड़ा सहारा

दिल्ली में गैस माफिया पर शिकंजा: 24 घंटे में कई छापे, 600 से ज्यादा सिलेंडर जब्त, कई गिरफ्तार

ताज़ा ख़बरें

1

बेमौसम बारिश ने बिगाड़ी ‘प्याज की थाली’, नासिक में 4,500 हेक्टेयर फसल तबाह, उत्पादन घटने के आसार

2

Custard Apple कम मेहनत में ज्यादा मुनाफे की खेती

3

किसानों को बड़ी राहत: यूपी कैबिनेट ने गेहूं MSP में ₹160 की बढ़ोतरी को दी मंजूरी

4

Haryana में kapas ki kheti पर ₹3000 सब्सिडी

5

Lemon Farm कम लागत में ज्यादा उत्पादन का राज

6

Chawal ki kheti में पुरानी किस्मों पर बढ़ता खतरा

7

Ganne ki kheti: कम लागत में ज्यादा उत्पादन के तरीके

8

45 दिन में फसल, आधे एकड़ में 2 लाख का मुनाफा: खीरे की खेती बना रही किसानों को मालामाल!

9

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदला मिजाज: हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से सुहानी हुई सुबह

10

26/11 की रात, एक दोस्त की देरी और मौत से सामना…अर्जुन रामपाल ने सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी